spot_img

गोपालगंज के भवानी और रिया अब देश का करेंगे दक्षिण कोरिया में प्रतिनिधित्व! वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में लेंगे भाग | CM Samrat ने कर दी चिंता दूर – जानिए?

Bihar Taekwondo: गोपालगंज के भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। आर्थिक चुनौती देख मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तुरंत सहायता दी, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे जलवा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Taekwondo: गोपालगंज जिले के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बरौली प्रखंड के रतनसराय निवासी भवानी सिंह और रामपुर सदौवां की रिया सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अब ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित विश्व प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का यह सफर इन दोनों के लिए आसान नहीं रहा है। निरंतर अभ्यास, राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन और परिवार व प्रशिक्षकों के अटूट सहयोग से ही उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से गोपालगंज और पूरे बिहार का नाम रोशन हुआ है।

- Advertisement -

गोपालगंज के भवानी और रिया अब देश का करेंगे दक्षिण कोरिया में प्रतिनिधित्व! वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में लेंगे भाग | CM Samrat ने कर दी चिंता दूर - जानिए?

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी आर्थिक सहायता, दूर हुई कोरिया जाने की चिंता

विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन होने के बाद भवानी सिंह और रिया सिंह के सामने दक्षिण कोरिया जाने और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यात्रा व अन्य आवश्यक खर्चों की चुनौती थी। दोनों खिलाड़ियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी इस अपील पर तुरंत संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से बताया कि गोपालगंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भवानी सिंह एवं रिया सिंह का दक्षिण कोरिया में आयोजित World Taekwondo Poomsae Championship 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन होना बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के आग्रह पर 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की जानकारी दी और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से दोनों खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानी दूर हो गई है, जिससे वे अब बिना किसी चिंता के विश्व चैंपियनशिप पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह राशि उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यात्रा और अन्य आवश्यक खर्चों में बड़ी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land बिहार में जमीन का खेल बदला! अब कृषि भूमि को सीधे बनाएं इंडस्ट्री, दाखिल-खारिज के लिए चुकाने होंगे ₹200

गोपालगंज के भवानी और रिया अब देश का करेंगे दक्षिण कोरिया में प्रतिनिधित्व! वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में लेंगे भाग | CM Samrat ने कर दी चिंता दूर - जानिए?

संघर्षों से भरी रही है रिया और भवानी की कहानी

भवानी सिंह ताइक्वांडो फ्रीस्टाइल पूमसे के खिलाड़ी हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की चार प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। खेल के साथ-साथ वह ताइक्वांडो प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं। वर्ष 2025 में उन्हें गोपालगंज ताइक्वांडो संघ का संयुक्त सचिव और रेफरी चेयरमैन बनाया गया था। उनके पिता बृजेंद्र सिंह ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीतने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें:  सारण में बाढ़ का खौफनाक मंजर: सड़क पर गर्दन तक पानी, माही का तटबंध टूटा, दिघवारा में हाहाकार, लाखों लोग बेघर! देखें LIVE Photo महिला गर्दन तक पानी में

गोपालगंज के भवानी और रिया अब देश का करेंगे दक्षिण कोरिया में प्रतिनिधित्व! वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में लेंगे भाग | CM Samrat ने कर दी चिंता दूर - जानिए?

रिया सिंह की कहानी भी संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उन्होंने ताइक्वांडो में कई पदक जीते हैं और उन्हें बिहार राज्य खेल सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उनके पिता स्व. उपेंद्र सिंह के निधन के बाद भी परिवार, विशेषकर उनकी मां कुमारी प्रियंका और बहन ने, उन्हें लगातार प्रेरित किया। परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर रिया ने खेल का सफर जारी रखा और अब विश्व चैंपियनशिप तक पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें:  पटना में 4 घंटे में 10 CM चढ़ा गंगा का पानी, बढ़ाई चिंता! अगले कुछ घंटे अहम, DM-SP को हाई अलर्ट | 12 जिलों में मंत्री-सचिव करेंगे कैंप

प्रशिक्षकों और संगठन का भी अहम योगदान

भवानी और रिया की सफलता में उनके परिवार के साथ-साथ प्रशिक्षकों और ताइक्वांडो संगठन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह और गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के महासचिव आर्यन पांडेय ने दोनों खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया। भवानी सिंह खुद भी जिला ताइक्वांडो संघ में संयुक्त सचिव और रेफरी चेयरमैन के तौर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गोपालगंज के इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं मौजूद हैं। भवानी सिंह और रिया सिंह अब दक्षिण कोरिया में भारत की जर्सी में उतरेंगे। जिले के खेल प्रेमियों और उनके परिवारों को उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime मधुबनी में CM के आने से पहले बड़ी वारदात ! मनीगाछी से आगे NH 27 पर पटना से लौट रहे युवक को...

Madhubani Crime: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले मधुबनी में अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी को खुली चुनौती दी है। जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच-#MadhubaniCrime,#BiharLawAndOrder,#CMVisit

पूर्णिया में पुल धड़ाम! बकरा नदी पर बना सोनापुर पुल टूटा, बालू लदा ट्रक नदी में समाया

Purnia Bridge Collapse: पूर्णिया जिले में बकरा नदी पर बना सोनापुर पुल अचानक टूट गया। बालू से लदा एक ट्रक पुल के साथ नदी में समा गया, जिससे जलालगढ़-अमौर संपर्क मार्ग बाधित हो गया। बाढ़#PurniaNews,#BiharFlood,#BridgeCollapse

Ram Mandir Chadawa Chori |अयोध्या राम मंदिर में ‘करोड़ों के हार की चोरी’! पूर्व लेखा प्रभारी के बयान से हड़कंप, बड़ा खुलासा, SIT जांच...

Ram Mandir Chadawa Chori: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच में नया मोड़ आ गया है। पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने ट्रस्ट के कई बड़े पदाधिकारियों और बैंक क#RamMandirChadawaChori,#AyodhyaNews,#SITInvestigation

Bihar Politics -Dustbin Scam बिहार में 8 रुपये के डस्टबिन 100 में खरीदे? 275 करोड़ घोटाले का तोहमत, सरकार की घेराबंदी!

Bihar Dustbin Scam: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में डस्टबिन खरीद में 275 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 8-10 रुपये के डस्टबिन 100 रुपये से अधिक म#BiharDustbinScam,#SudhakarSingh,#BiharCorruption