spot_img

Darbhanga Murder जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, 70 साल की बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के पीछे कौन? आखिर खरका-बसंत के मटका फोड़ में क्या हुआ? ग्रामीण SP साक्षी की तेज तहकीकात!

Darbhanga Murder: जाले के बसंत गांव में 70 वर्षीय पवित्री देवी की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार के कई निशान; ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने खुद संभाला मोर्चा, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, 70 साल की बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के पीछे कौन? आखिर खरका-बसंत में मटका फोड़ में क्या हुआ? क्या हत्यारे हैं लोकल ? ग्रामीण SP साक्षी की तेज तहकीकात! जो क्राइम लोकेशन कनेक्शन है वो बहुत कुछ इशारा कर रहे। मेले की रात आखिर क्या हुआ! क्या पहले से अपराधी घर के आसपास मौजूद थे या बाद में पहुंचे। क्या अपराधियों को मेले में जाने की पहले से टोह थी? क्या कोई लाइनर का काम कर रहा था? कई सवाल हैं जो तहकीकात की जद में है। फ़िलहाल, रविवार को दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया।

- Advertisement -

Darbhanga Murder जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, 70 साल की बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के पीछे कौन? आखिर खरका-बसंत के मटका फोड़ में क्या हुआ? ग्रामीण SP साक्षी की तेज तहकीकात!

- Advertisement -

: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कतरौल-वसंत पंचायत के बसंत गांव में 70 वर्षीय पवित्री देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case मधुबनी में युवक की हत्या का राज खुला, पुलिस ने दबोचा मुख्य कातिल! कबूला जुर्म, हथियार और सबूत बरामद

रविवार को दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ भी की। हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है। इससे पहले, एसडीओ सदर टू भी घटनास्थल का जायजा ले चुके थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के गांवों में अब नहीं दिखेगी बदहाल इमारत! स्कूल, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ा फैसला - तीन-चार दिन में पूरी होंगी योजना चिह्नीकरण की कार्रवाई

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले कई वार

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा और एसआई शिवजी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए हैं। वहीं, टेक्निकल टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस हत्या के संभावित कारणों पर कई बिंदुओं से जांच कर रही है।

मृतका पवित्री देवी, स्वर्गीय जीवछ राय की पत्नी थीं। वर्ष 2005 में पति की मौत के बाद से वह घर पर अकेली ही रहती थीं। उनके दो पुत्र मिथलेश कुमार और अवधेश कुमार परिवार के साथ कई वर्षों से दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। उनकी एक पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी औराई प्रखंड के बभनगामा गांव में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पवित्री देवी के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान पाए गए हैं, और उनके पेट व सीने के आसपास भी धारदार हथियार से हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान को धूल चटाई - बना शर्मनाक रिकॉर्ड ! भारतीय शेरनियों ने 55 रन पर समेटा, एशिया कप में धमाका - अब - ' फतह सेमीफाइनल '

जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, सुबह मिली हत्या की खबर

मृतका की रिश्तेदार सीता देवी ने बताया कि वह सबसे पहले घर पहुंची थीं और पवित्री देवी को जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों को बुलाया गया, तब हत्या का खुलासा हुआ। पवित्री देवी के घर के सामने रहने वाली मिठाई दुकानदार किशोरी यादव की पत्नी चिंता देवी के मुताबिक, वह अकेली रहती थीं और उनके पुत्र समय-समय पर खर्च के लिए पैसे भेजते थे।

घटना से ठीक पहले, पवित्री देवी वार्ड के लोगों के साथ खरका-बसंत में जन्माष्टमी मेला देखने गई थीं। वह अन्य सभी को मेला में छोड़कर संध्या करीब छह बजे घर लौट आई थीं। हालांकि, वह मटका फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए देर रात तक रुकी हुई थीं। अगले दिन सुबह जब घर के बाहर भीड़ जुटी, तब ग्रामीणों को उनकी हत्या की जानकारी मिली। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की गहन जांच के बाद ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime जाले में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, कुदाल, लाठी-डंडों से पीटा, पैर तोड़ा और सिर फोड़ा! जी ना भरा – बाल...

Jale News: दरभंगा के जाले में रास्ते और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया और दूसर#JaleNews,#BiharCrime,#Darbhanga

रहस्यमयी वन देवी मंदिर की कहानी अब बॉलीवुड में! क्या ‘द व्वॉन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बदल देगी बिहार पर्यटन की तस्वीर? | पढ़िए...

Bihar Tourism: बॉलीवुड फिल्म 'द व्वॉन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में बिहटा के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं को शामिल किया गया है, जिससे बिहार पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।#BiharTourism,#VanDeviTempleBihta,#TheVvaanMovie

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- ‘अभी टीम भेजो, एयरफोर्स से गिराओ खाने के पैकेट’

Bihar Floods: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने केंद्र से तत्काल एक टीम भेजने और एयरफोर्स से बाढ़ प्#BiharFloods,#TejashwiYadav,#BiharNews

Bihar Crime बिहार में शिक्षक का घिनौना राज बेनकाब! छात्रा – कई युवतियों से दुष्कर्म, ब्लैकमेल, वीडियो बनाई, वायरल किया| मोबाइल में...

Bihar Crime News: बिहार में छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार का मोबाइल बरामद कर लिया है, जिससे पटना के#BiharCrimeNews,#DumraonScandal,#TeacherArrest