spot_img

Darbhanga Crime जाले में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, कुदाल, लाठी-डंडों से पीटा, पैर तोड़ा और सिर फोड़ा! जी ना भरा – बाल पकड़कर पटका-घसीटा -भैंस को पीटा

Jale News: दरभंगा के जाले स्थित कोरहंस मलिकपुर में मामूली रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कई लोग घायल हुए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Jale News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ पंचायत के कोरहंस मलिकपुर वार्ड-8 में एक रास्ते और जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 12 अगस्त की सुबह हुई, जिसमें लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

- Advertisement -

जाले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दर्ज हुई प्राथमिकी

पहले पक्ष की ओर से अशोक सहनी ने जाले थाना में कांड संख्या 190/26 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। उनके आवेदन के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह करीब सात बजे उनके पिता पुकार सहनी घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी अमरेश सहनी ने रास्ते को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अमरेश सहनी समेत उनके परिवार के 15 सदस्यों ने पुकार सहनी के साथ मारपीट की, जिससे उनका पैर टूट गया। जब अशोक सहनी, उनकी मां लीला देवी और भाभी संजू देवी बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनसे भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। प्राथमिकी में केदार सहनी समेत कुल 15 लोगों को नामजद किया गया है। अशोक सहनी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी भैंस को पीटा और उन्हें घर छोड़ने तथा गोली मारने की धमकी भी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ से हाहाकार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- 'अभी टीम भेजो, एयरफोर्स से गिराओ खाने के पैकेट'

कुदाल से सिर पर हमला और जान से मारने की धमकी

दूसरी ओर, किशोरी सहनी ने भी काउंटर केस दर्ज कराया है, जिसका कांड संख्या 191/26 है। उनकी प्राथमिकी के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे अशोक सहनी, राम पुकार सहनी, लीला देवी और संजू देवी सहित अन्य आरोपी उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो अशोक सहनी ने कुदाल से किशोरी सहनी के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अमरेश सहनी, उनकी पत्नी सोनी देवी, चचेरे भाई शत्रुघ्न सहनी और पुत्र बृजमोहन सहनी के साथ भी मारपीट की गई। किशोरी सहनी ने आरोप लगाया कि सोनी देवी को बाल पकड़कर पटका गया और घसीटा गया।

घटना के बाद किशोरी सहनी को जाले पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकियों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime पति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़कर जबड़ा तोड़ा! तीन नामजदों पर केस, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Jale Attack: बिहार के जाले थाना क्षेत्र के सुपौलिया गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ. लोहे की रॉड से वार कर उसका सिर फोड़ दिया गया और जबड़ा तोड़ दिया गया. पुलिस ने ती#JaleNews,#BiharCrime,#AssaultCase

दरभंगा के सुपौल गुरुकुल क्लासेस एंड लाइब्रेरी में गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा सम्मान! शिक्षक दिवस पर दिखा ज्ञान-संस्कार का संगम |13 वर्षों की तपस्या,...

Darbhanga Teacher's Day: दरभंगा में शिक्षक दिवस पर गुरुकुल क्लासेस एंड लाइब्रेरी ने गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा सम्मान किया। SDPO प्रभाकर तिवारी समेत गणमान्य लोगों ने 13 साल के इस प्रयास#DarbhangaNews,#TeachersDay,#GurukulClasses

रहस्यमयी वन देवी मंदिर की कहानी अब बॉलीवुड में! क्या ‘द व्वॉन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बदल देगी बिहार पर्यटन की तस्वीर? | पढ़िए...

Bihar Tourism: बॉलीवुड फिल्म 'द व्वॉन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में बिहटा के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं को शामिल किया गया है, जिससे बिहार पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।#BiharTourism,#VanDeviTempleBihta,#TheVvaanMovie

Darbhanga Murder जन्माष्टमी मेले से लौटी थीं पवित्री देवी, 70 साल की बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के पीछे कौन? आखिर खरका-बसंत के मटका...

Darbhanga Murder: बिहार के जाले में 70 वर्षीय बुजुर्ग पवित्री देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का मुआयना किया, डॉग#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JaleNews