spot_img

Darbhanga Crime पति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़कर जबड़ा तोड़ा! तीन नामजदों पर केस, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Jale Attack: मस्सा-धनकौल पंचायत के सुपौलिया गांव में देर शाम हुई इस घटना में एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया. उसकी पत्नी ने तीन नामजद आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

spot_img
- Advertisement -

Jale Attack: बिहार के जाले थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मस्सा-धनकौल पंचायत के सुपौलिया गांव में 28 अगस्त की शाम एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और उसका जबड़ा भी टूट गया. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए कई अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है.

- Advertisement -

पीड़िता जैबुन निशा ने इस संबंध में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके आवेदन के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं. उसी दौरान मो. जफीर का पुत्र मो. मंजर, मो. मंजर का पुत्र अबु सैफ और मो. मंजर की पत्नी रबीना खातून लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर वहां पहुंचे. इन तीनों ने मिलकर पति को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के बेनीबाद, औराई, कटरा और गायघाट में बाढ़ का अलर्ट! बागमती लाल निशान पार, गंडक भी मचली | जानिए आपके इलाके का हाल

जानलेवा हमला: लोहे की रॉड से सिर पर वार, जबड़ा टूटा

आरोप है कि मो. मंजर ने लोहे की रॉड से पीड़ित पर पहला वार किया, जिससे वह बच गया. लेकिन दोबारा किए गए वार से उसके सिर में गंभीर चोट आई. मारपीट में पीड़ित का जबड़ा टूट गया, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे जाले अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के सकरी NH-27 के 'रॉयल रेस्ट हाउस' में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! कमरों से आपत्तिजनक 3 युवतियों समेत 4 युवकों को दबोचा

डीएमसीएच में भी हालत में सुधार न होने पर उसे सीतामढ़ी भेजा गया. वर्तमान में घायल का इलाज नवजीवन अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है.

मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जैबुन निशा के आवेदन के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई दीपशिखा को सौंपी है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और पीड़ित को न्याय मिल सके.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में नगर निगम कर्मी की हराही तालाब में मिली लाश! क्या यह हत्या है या आत्महत्या? परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

Darbhanga News: दरभंगा में नगर निगम के सफाईकर्मी कुणाल राम का शव हराही तालाब से संदिग्ध हालात में मिला है। परिवार ने हत्या और आत्महत्या दोनों की आशंका जताई है, पुलिस जांच में ज#DarbhangaNews,#KunalRamDeath,#BiharCrime

दरभंगा वालों! 7 सितंबर को सुबह इन 19 इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, लिस्ट में आपका घर भी है क्या?

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 7 सितंबर 2026 को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा 33 केवी लाइन शिफ्टिंग के कारण DMCH समेत कई इलाकों में आपूर्ति बाधित होगी।#DarbhangaNews,#PowerCut,#BiharElectricity

बिहार में बाढ़ का डरावना रौद्र रूप!जल दबाव डाउनस्ट्रीम की ओर- गंगा उच्चतम स्तर पार, इन 5 जिलों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं। बेगूसराय, लखीसराय, मुं#BiharFlood,#GangaRiver,#FloodAlert

बड़ी खबर Swatantra Bhardwaj : ‘मेरा जूता दिल्ली पुलिस का’ कहने वाला Darbhanga का स्वतंत्र भारद्वाज अभी रहेगा जेल में, SC/ST और POCSO एक्ट...

Swatantra Bhardwaj: दिल्ली पुलिस ने 'मेरा जूता दिल्ली पुलिस का' कहकर चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें SC/ST और POCSO एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेजा ग#SwatantraBhardwaj,#DelhiPolice,#JantarMantar