spot_img

दरभंगा के उत्क्रमित प्लस टू -मध्य विद्यालय राढ़ी कन्या में 2 महीने से काम बंद! एचएम-BEO बोले- हमें कुछ पता ही नहीं

Bihar School Construction: जाले के राढ़ी कन्या विद्यालय में लाखों की लागत से बन रहा तीन मंजिला भवन दो मंजिल के बाद रुका पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि न हेडमास्टर को पता है न शिक्षा अधिकारी को।

spot_img
- Advertisement -

Bihar School Construction: बिहार में सरकारी योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जाले के एक स्कूल में लाखों रुपये की लागत से बन रहा तीन मंजिला भवन पिछले दो महीने से अधूरा पड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) दोनों को ही इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की कोई जानकारी नहीं है।

- Advertisement -

दरभंगा के उत्क्रमित प्लस टू -मध्य विद्यालय राढ़ी कन्या में 2 महीने से काम बंद! एचएम-BEO बोले- हमें कुछ पता ही नहीं

- Advertisement -

मामला राढ़ी पश्चिमी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्लस टू सह मध्य विद्यालय राढ़ी कन्या का है। यहां एमएस कृष्णा कंस्ट्रक्शन द्वारा मध्य विद्यालय के लिए एक तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जनवरी में शुरू हुए इस निर्माण कार्य के तहत दो मंजिल तक छत की ढलाई हो चुकी है, लेकिन उसके बाद से ही काम ठप पड़ा है। भवन में हर मंजिल पर तीन-तीन कमरे बनाए जाने का प्रावधान है, पर काम अचानक रुक जाने से पूरा प्रोजेक्ट अधर में है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU के छात्रों के लिए खुशखबरी! जारी हुआ 2026-27 का खेल कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

निर्माण शुरू हुआ, फिर अचानक रुका

विद्यालय प्रबंधन के पास निर्माण कार्य के रुकने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। काम क्यों बंद हुआ, कब दोबारा शुरू होगा और वर्तमान स्थिति क्या है, इस पर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। विद्यालय के प्रभारी एचएम विक्रमादित्य झा ने बताया कि उन्हें भवन निर्माण को लेकर न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही इस संबंध में कोई पत्र विद्यालय को प्राप्त हुआ है। ऐसे में उन्हें काम रुकने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है।

‘भवन निर्माण को लेकर मुझे किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गयी है। इस संबंध में कोई पत्र भी विद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है।’- विक्रमादित्य झा, प्रभारी एचएम

अधिकारी बोले- हमें सूचना नहीं

विभागीय स्तर पर भी स्थिति कमोबेश यही है। जाले के बीईओ प्रमोद कुमार ठाकुर ने भी इस निर्माण कार्य से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि भवन का निर्माण राज्य सरकार की आधारभूत संरचना योजना के तहत कराया जा रहा हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। बीईओ ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मॉडल नक्शे के आधार पर ही भवन का निर्माण किया जाना है।

‘संभव है कि भवन का निर्माण राज्य सरकार की आधारभूत संरचना योजना के तहत कराया जा रहा हो, लेकिन मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।’- प्रमोद कुमार ठाकुर, बीईओ

लाखों की योजना पर सवाल

यह स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस विद्यालय में सरकारी योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है, उसकी जानकारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को क्यों नहीं है? दो मंजिल तक निर्माण के बाद काम रोक दिए जाने के बावजूद विभागीय स्तर पर इसकी निगरानी क्यों नहीं हुई, यह भी जांच का विषय है। निर्माण कार्य की प्रगति, योजना की स्वीकृति, लागत और कार्य बंद होने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट न होना सरकारी तंत्र की लापरवाही उजागर करता है। अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक कोई कार्रवाई होती है और यह अधूरा भवन कब पूरा हो पाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Child Kidnapping मां की गोद से दो मासूम बच्चियां गायब! पढ़िए – नौकरी की तलाश में भागलपुर पहुंची झारखंड की संतो की स्टेशन...

Bhagalpur Child Kidnapping: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर काम की तलाश में आई एक माँ की दो बच्चियों का अपहरण हो गया। पुलिस की गंभीर लापरवाही के कारण अपहरणकर्ता फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों मे#BhagalpurNews,#ChildKidnapping,#BiharPolice

बिहार में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! Patna से Darbhanga तक एक्सपायर्ड दूध-पनीर और मिलावटी सामग्री नष्ट | जानिए – बेनीपुर में क्या हुआ?

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। पटना, हाजीपुर और दरभंगा में छापेमारी कर एक्सपायर्ड और मिलावटी दूध-पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्र#BiharFoodSafety,#FoodAdulteration,#HealthDepartmentBihar

बिहार में अब नहीं होंगे पेपर लीक! सरकार का ₹33 करोड़ का मास्टर प्लान छात्रों को देगा बड़ी राहत | पढ़िए – 29 जिलों...

Bihar Education News: बिहार में परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सरकार ने 29 जिलों में नए परीक्षा केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम बनाने का फैसला किया है। इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे,#BiharEducation,#PaperLeak,#ExamSystem

दरभंगा के विकास परियोजनाओं में अब नहीं चलेगी देरी! एलिवेटेड निर्माण और 527E परियोजना में आएगी तेजी | जानिए – मुआवजा भुगतान और भू-अर्जन...

Darbhanga Development Projects: दरभंगा में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में DM कौशल कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण और एलिवेटेड निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने को कहा ग#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#KaushalKumarIAS