spot_img

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! गंगवाड़ा सदर अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा, DMCH का बोझ होगा कम

Darbhanga Hospital: दरभंगा के गंगवाड़ा सदर अस्पताल में आईपीडी, आईसीयू और 24 घंटे प्रसव समेत छह महत्वपूर्ण सेवाएं शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि अगले सप्ताह से ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Hospital: दरभंगा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा के गंगवाड़ा स्थित सदर अस्पताल में आज से दूसरे चरण की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ हो गया। अब इस अस्पताल में आईपीडी, इमरजेंसी सेवा, आईसीयू और 24 घंटे प्रसव सेवा सहित छह नए विभाग शुरू कर दिए गए हैं। यह सुविधा जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिससे उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी।

- Advertisement -

दरभंगा वालों की बल्ले-बल्ले! गंगवाड़ा सदर अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा, DMCH का बोझ होगा कम

- Advertisement -

जिलाधिकारी कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत और सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर इन सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और चिकित्सा कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मशीनों के बारे में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली और मरीजों के उपचार में इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी उपाधीक्षक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रमुख चिकित्सा मशीनें पूरी तरह क्रियाशील हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU Kabaddi Team दरभंगा की इन 'शेरनियों' ने रचा इतिहास! Darbhanga LNMU कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, 6वीं बार अखिल भारतीय स्तर पर एंट्री

सदर अस्पताल गंगवाड़ा में अब मिलेगी भर्ती और इमरजेंसी सुविधा

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 29 सितंबर को सदर अस्पताल गंगवाड़ा में ओपीडी सेवा शुरू की गई थी, जिसके बाद प्रतिदिन 150 से 200 मरीज यहां पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज द्वितीय चरण में छह महत्वपूर्ण विभागों और सेवाओं का शुभारंभ हुआ है, जो क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

‘सदर अस्पताल गंगवाड़ा में मरीजों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। अगले सप्ताह तक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा का संचालन भी शुरू हो जाएगा।’- कौशल कुमार, जिलाधिकारी, दरभंगा

कौशल कुमार ने सिविल सर्जन को अगले सप्ताह से ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से आसपास के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी, जिससे डीएमसीएच (DMCH) पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगवाड़ा सदर अस्पताल हाईवे के पास होने के कारण मरीजों के लिए यहां पहुंचना भी काफी आसान है। आपातकालीन स्थिति में यह अस्पताल त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! निलंबित मुशहरी CO को पुलिस ने उठाया, 70 डिसमिल जमीन घोटाले में फंसा MLA का भाई

24 घंटे प्रसव सेवा और विशेषज्ञ उपचार

प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. सुप्रिया नारायण ने जानकारी दी कि आज से अस्पताल में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटल और दवा सेवा सहित छह विभागों का संचालन शुरू हो गया है। विभिन्न प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं भी प्रारंभ कर दी गई हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे प्रसव कक्ष की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें किसी भी समय प्रसव संबंधी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के स्कूल में बड़ा हादसा! 11 हजार वोल्ट तार से चिपकीं 3 छात्राएं | पढ़िए - करंट की वजह पर सस्पेंस?

डॉ. नारायण ने यह भी बताया कि अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और संसाधनों का उपयोग मरीजों के उपचार में किया जा रहा है। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के लोगों को उनके निकट बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डीपीएम स्वास्थ्य प्रभात कुमार राजू, जिला जन संपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, डीसीएम रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! 10 अक्टूबर को आपके इलाके में 2 घंटे गुल रहेगी बत्ती, देखें लिस्ट

Bihar Electricity Maintenance: 10 अक्टूबर, 2026 को बिहार के दरभंगा और मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में 2 घंटे के लिए बिजली गुल रहेगी। पांडासराय और बेला PSS से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस के कारण #BiharPowerCut,#ElectricityMaintenance,#DarbhangaNews

Bihar Education बिहार के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, IAS सज्जन आर. को मिली नई पावर!

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर सचिव सज्जन आर. को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) का मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (सीईओ) #BiharEducation,#SajjanR,#BBOSE

NDA में खुली बगावत….’लटर-पटर’ बातें! MLC चुनाव से पहले भड़के नवल किशोर यादव -अनंत सिंह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान- पढ़िए -‘आदरणीय नेता...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले NDA में फूट खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी प्रत्याशी नवल किशोर यादव पत्रकारों पर भड़क गए, वहीं JDU विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज उम् #BiharMLCElection,#NDABihar,#AnantSingh

Bhagalpur Vikramshila Setu भागलपुर की गंगा में SDRF की नाव पर बच्चे को जन्म देते ही मां की खुशियां मातम में बदलीं, नवजात में...

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने से गंगा नदी पार करते समय एसडीआरएफ की नाव पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात में जीवन के कोई संकेत नहीं मिले, जिससे आप #BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#GangaRiver