Kishanganj News बांसझाड़ी में मां की लाश फंदे से लटकी, 7 साल के बच्चे के गले पर चोट! क्या बेटे के सामने हुआ कत्ल?
Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का शव बांसझाड़ी में लटका मिला और उसका सात वर्षीय बेटा घायल अवस्था में मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी है।
Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। यह घटना जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में घटी, जहां महिला के सात वर्षीय बेटे को भी घायल अवस्था में पाया गया। बच्चे के गले और आंख पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मृतका के भाई नूर आलम ने आशंका जताई है कि उनकी बहन की हत्या करके उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।
अठियाबाड़ी निवासी शाहीन प्रवीण के पति मो. सोमू अहमद लगभग छह महीने पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। शाहीन अपने मायके दामलबाड़ी पंचायत के काशीबाड़ी निवासी फासीरुद्दीन की बेटी थीं। मृतका के देवर मो. बिपियारू ने बताया कि शाहीन अपने बेटे नोमान के साथ किसी जरूरी काम से छत्तरगाछ बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान, खानका बागान टोला स्थित घनी बांसझाड़ी में शाहीन का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर महिला का बेटा नोमान भी घायल अवस्था में मिला, जिसके गले और आंख पर जख्म के निशान थे। उसे बांस की करची से बांधने का प्रयास भी किया गया था।
बताया जा रहा है कि सात वर्षीय बच्चे ने कथित तौर पर किसी अज्ञात व्यक्ति पर अपनी मां को फंदे से लटकाने और उसे भी जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन बयानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिवार का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
सूचना मिलते ही छत्तरगाछ कैंप प्रभारी कुंदन कुमार और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है।
Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की
#BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP
Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप
#BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics
Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा
#JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan
Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के वेयरहाउस में अनियमितताएं पाईं। गंदगी, खराब भंडारण और बैच नंब
#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodSafetyAction