spot_img

दरभंगा में अंतर – राज्यीय तस्करों पर कहर! ‘परिवार’ बन कार से कर रहे थे सफ़र | सिमरी – कंसी पुल पर खदेड़ कर हरियाणा के 4 तस्करों को शराब जखीरा के साथ दबोचा

Darbhanga Liquor Smuggling: मद्यनिषेध विभाग ने कंसी पुल के पास 432 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, 5 लाख से अधिक की खेप के साथ एक महिला समेत चार गिरफ्तार, त्योहारों पर सख्ती का संदेश.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Liquor Smuggling: पर्व-त्योहारों के नजदीक आते ही दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 07 नवंबर 2026 को हुई इस कार्रवाई में ‘परिवार’ का ढोंग रचकर शराब तस्करी कर रहे हरियाणा के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, मद्यनिषेध पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी पुल के पास एक संदिग्ध कार (BR-21AH-3935) का पीछा किया गया और उसे रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से कुल 432 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत 05 लाख 18 हजार रुपये से अधिक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी से - क्या करें-क्या न करें

‘परिवार’ बनकर कर रहे थे शराब की तस्करी, ऐसे हुए गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान, शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया गया। साथ ही, हरियाणा के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में वाहन चालक रोहित हरियाणा के रोहतक जिले का निवासी है। वहीं, टीकाराम, सुमित और एक महिला आशा हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी आरोपी परिवार के सदस्य होने का नाटक कर अवैध शराब का धंधा चला रहे थे। जांच के दौरान, गाड़ी से हरियाणा राज्य की एक अतिरिक्त नंबर प्लेट (HR-55BA-4278) भी बरामद हुई, जिससे उनकी आपराधिक मंशा स्पष्ट होती है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने स्पष्ट किया, ‘शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी परिस्थिति में नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

- Advertisement -

त्योहारों पर भी जारी रहेगी सख्ती: मद्यनिषेध विभाग

मद्यनिषेध विभाग ने यह भी बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी, छापेमारी और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन, दरभंगा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या मद्यनिषेध विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: ‘कहां जा रहे हो?’ पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 'कहां जा रहे हो?' पूछने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.#BiharCrime,#NalandaMurder,#Superstition

‘कपड़ों पर गोली के निशान नहीं, यह फर्जी एनकाउंटर’: पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल | कहा – एक बार में...

Bihar Police Encounter: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पटना के मनेर में हुए पुलिस एनकाउंटर को 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के कपड़ों पर गोली के निशान नहीं थे और#BiharPoliceEncounter,#PappuYadav,#ManerNews

सीतामढ़ी में पुलिस महकमे का बड़ा एक्शन: पुपरी समेत 2 थानों को मिले नए ‘कप्तान’, अब बदलेंगे हालात!

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अमित रंजन ने गाढ़ा और पुपरी थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती#SitamarhiPolice,#BiharPolice,#LawAndOrder

दरभंगा में दिखा अद्भुत नज़ारा, काली पूजा पर निकली भव्य कलश यात्रा ने मोहा सबका मन! |भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा अहियारी...

Kamtaul Kali Puja: कमतौल में काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। अहियारी श्रीराम चौक से निकली कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।#KamtaulKaliPuja,#BiharFestival,#KalashYatra