spot_img

1 लाख के लिए दोस्त की हत्या: गर्दन दबाई, फिर गंगा में फेंकी लाश! 5 दिन बाद हत्यारे ने कबूला – समस्तीपुर के रोहन की बेगूसराय में MUDER

Bihar Crime: समस्तीपुर में 19 साल के रोहन की हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को बेगूसराय में गंगा नदी में फेंक दिया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: बिहार में अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक लाख रुपए के बकाया को लेकर 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पांच दिनों से लापता रोहन की हत्या उसी के दोस्त सुमन कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

दोस्त ने ही की हत्या, गंगा में फेंका शव

पुलिस को दिए बयान में मुख्य आरोपी सुमन कुमार ने बताया कि मंगलवार, 3 नवंबर की रात रोहन उससे एक लाख रुपए का बकाया लेने आया था। इसी दौरान उसने अपने बेगूसराय के दोस्त पप्पू रजक के साथ मिलकर रोहन का गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए बेगूसराय के सिमरिया घाट ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। रोहन कुमार, कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के समर्था टोला बनघरा निवासी जितेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का बेटा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई में डबल मर्डर: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या! जब पहुंचे ग्रामीण - दिखा गला रेत कर पति पत्नी की लहूलुहान खौफनाक लाश

रोहन के लापता होने के एक दिन बाद ही बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने दलसिंहसराय-रोसड़ा मुख्य मार्ग (SH-88) को जाम कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रोहन सुमन को दिए गए कर्ज की रकम लेने उसके पास गया था। उन्होंने पुलिस को रोहन और सुमन के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी सौंपा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

ग्रामीण एसपी मुकुल रंजन ने बताया कि 3 नवंबर की शाम रोहन कुमार अपने गांव के दोस्त सुमन कुमार के पास बकाया एक लाख रुपए लेने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। रोहन और सुमन के बीच हुई बातचीत के एक ऑडियो के अंतिम हिस्से में रोहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, शव की तलाश जारी

ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की और मुख्य आरोपी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी महेंद्र रजक के बेटे पप्पू रजक को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 3 नवंबर की रात रोहन की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मृतक रोहन की बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें:  India Vs New Zealand | वेलिंग्टन में बारिश बनी टीम इंडिया की 'संकटमोचक', न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में 4 रन से धोया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहन की हत्या के बाद शव को सिमरिया घाट ले जाने के दौरान उसके कई टुकड़े किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, शव के टुकड़े करने के संबंध में आरोपी के बयान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Bihar Traffic Plan ! बिहार के हर जिले में खत्म होगा जाम, सरकार का नया ट्रैफिक प्लान तैयार, पुलिस तैनाती से पार्किंग तक के नियम होंगे तय

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमन की निशानदेही पर गंगा नदी में गोताखोरों की मदद से रोहन के शव की तलाश कराई जा रही है। पुलिस इस मामले में पुख्ता साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime| दरभंगा में पुलिस का कहर! अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया खूंखार बदमाश, अब खैर नहीं

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मल्हीपट्टी बहादुरपुर से विकास दास को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया, जि#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#IllegalWeapons

बिहार के पेंशनधारी बुजुर्गों को बड़ी राहत! अब घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की झंझट खत्म

Bihar Life Certificate: बिहार के लाखों पेंशनधारियों को अब बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र अब घर बैठे स्मार्टफोन से 'जीवन प्रमाण' एप के जरिए जमा किया जा सकेगा#BiharLifeCertificate,#PensionersRelief,#JeevanPramaan

आर्थिक अपराधों पर बिहार सरकार का बड़ा वार! EOU में 143 नए पद स्वीकृत | जानिए – DIG – SP – DSP किन पदों...

Bihar EOU: बिहार सरकार ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को मजबूत करने के लिए 143 नए पदों को मंजूरी दी है। इसमें DIG और SP स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे, जिससे राज्य में आर्थिक#BiharEOU,#EconomicCrime,#BiharPolice

PM मोदी ने दिवाली पर सुनाया देश को बड़ा फैसला: नक्सलवाद खत्म, अब बस इस ‘नक्सलियों’ से खतरा | बचना है!

PM Modi Naxalism: PM मोदी ने बस्तर में दिवाली मनाई और ऐलान किया कि देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। हालांकि, उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' से नए खतरे की चेतावनी भी दी।#PMModi,#Naxalism,#ChhattisgarhNews