spot_img

तीन जंक्शनों की सौगात के साथ पटना में बिहार के दूसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का भव्य शिलान्यास

spot_img
- Advertisement -

राजधानी पटना को पहला तो बिहार के दूसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास कर दिया है। सीएम ने अशोक राजपथ के कारगिल चौक पर फ्लाईओवर का शिलान्यास किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ तो इनकी दिखी मौजूदगी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा 'पंचायत विकास दिवस', जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था।

कारगिल चौक से साइंस कॉलेज की ओर दूसरे तल तो साइंस कॉलेज से कारगिल चौक आने के लिए पहले तल का उपयोग होगा। इसमें तीन जंक्शन बनाए जाएंगे जो कारगिल चौक, कृष्णा घाट व एनआईटी मोड़ के समीप होंगे। जबकि इसकी संपर्कता कारगिल चौक, पीएमसीएच, कृष्णाघाट, एनआईटी, लॉ कॉलेज व महेंद्रू से होगी। परियोजना के निर्माण में जगह के अनुसार सिंगल पियर व पोर्टल फ्रेम का प्रावधान किया गया है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का भी प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके यहां क्या! भीषण गर्मी या बारिश?

इससे गायघाट, पटना सिटी व कच्ची दरगाह तक जेपी गंगा पथ के माध्यम से यातायाता परिचालन सुगम हो जाएगा। परियोजना की लागत 422 करोड़ है। बिहार में छपरा में पहला डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर दूसरा है। इसकी लंबाई 2.198 किमी होगी।

अधिकारियों के अनुसार अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना के शिलान्यास होते ही काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू होने के 3 साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से अशोक राजपथ को जाम से मुक्ति मिलेगी। डबल डेकर फ्लाईओवर के एक तल्ले पर आने तो दूसरे तल्ले से जाने की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें:  लागा वर्दी पर दाग : मधुबनी पुलिस का ये वीडियो देख भड़क उठे लोग! गाड़ी में बैठकर बांट रहे थे 'वसूली' के पैसे? | फिर SP योगेंद्र का डंडा- पढ़िए

इससे डबल डेकर फ्लाईओवर के अलावा जमीन से भी गुजरने वाली गाड़ियों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी। पीएमसीएच आने-जाने वाले मरीजों को कठिनाई न हो, इसका खास ध्यान रखा गया है। चार लेन की संपर्कता को एंबुलेंस के डेडिकेटेड कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके अलावा निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ परियोजना को भी अशोक राजपथ फ्लाईओवर से जोड़ने का प्रावधान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD