spot_img

Muzaffarpur कटरा के किसान रामबहादुर शाह के बैंक खाते में अचानक से आया 52 करोड़, सब रह गए दंग, फिर पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

अब बैंक में अचानक से भारी कैश आने की बारी मुजफ्फरपुर की लगी। कटिहार में दो बच्चों के एकाउंटर में अचानक से करोड़ों आने के बाद अब बारी मुजफ्फरपुर के एक पेंशनधारी की है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के रामबहादुर शाह अपनी वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए एक सीएसपी संचालक के पास गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

लेकिन जैसे ही खाता चेक करवाने के लिए उन्होंने अंगूठा लगाया तो सीएसपी संचालक चौंक गया, क्योंकि बुजुर्ग रामबहादुर के खाते में 52 करोड़ से अधिक रुपये थे। ये सुनकर सब हैरान हो गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई।

उसने सीएसपी संचालक को अपना आधार कार्ड दिया और राशि चेक करवाने के लिए अंगूठा लगाया। इसके बाद सीएसपी संचालक दंग रह गया। वह सोचने लगा कि आखिर 52 करोड़ से अधिक राशि उस बुजुर्ग के खाते में कैसे पहुंची।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

मौके पर राम बहादुर शाह ने बताया कि हम वृद्धा पेंशन चेक कराने को लेकर एक नजदीकी सीएसपी संचालक के पास गए। जहां सीएसपी संचालक ने बताया कि आप के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आई है।

इस बात को सुनकर हम हैरान हो गए कि आखिर राशि आई कहां से। हम खेती किसानी करके जीवन यापन करते हैं। हम सरकार से यही मांग करेंगे कि उस राशि से कुछ हमें भी मुहैया करा दिया जाए जिससे हमारा बुढ़ापा गुजर जाए।

बेटे सुजीत कुमार गुप्ता का कहना है कि हमारे पिताजी के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आई है। खाते में राशि देखकर हम लोग काफी परेशान हैं। हम लोग खेती किसानी करते हैं।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर: आधी रात को दहला चांदनी चौक, प्लास्टिक गोदाम में लगी भयानक आग!

हम लोग सरकार से यही मांग करते हैं कि हमारी सरकार के द्वारा कुछ मदद की जाए क्योंकि हम लोग किसान और काफी गरीब परिवार से हैं।

मामले की जानकारी पर कटरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे का कहना है स्थानीय लोगों और मीडिया के माध्यम से हमें जानकारी मिली है कि सिंगारी के एक युवक के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आई है।

जो भी वरीय पदाधिकारी का आदेश होगा उस तरह से हम लोग काम करेंगे। फिलहाल हम लोगों ने स्थानीय चौकीदार को इस मामले की सूचना दे दी है।

कल अहले सुबह पुलिस पदाधिकारी जाकर मामले की छानबीन करेंगे और जिस संबंधित बैंक में उनका खाता है उन पदाधिकारी से भी पूछताछ की जाएगी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोहर्रम से पहले दरभंगा में पुलिस का एक्शन: इन गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, जानिए प्रशासन की बड़ी चेतावनी!

Darbhanga Moharram: दरभंगा में मोहर्रम से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। घनश्यामपुर में थानाध्यक्ष, सीओ और बीडीओ ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। अफवाह फैलाने वालों पर कड#DarbhangaMoharram,#BiharPolice,#GhanshyampurNews

मातमी सन्नाटा: मां से कहा था ‘जल्द आऊंगा’, 2 घंटे बाद ही CISF के जवान रौशन कुमार की मौत!

Jehanabad CISF Jawan Death: जहानाबाद के लाखापुर गांव के CISF जवान रौशन कुमार की मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी मां से जल्द घर आने का वादा किया था।#BiharNews,#JehanabadNews,#CISFJawan

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability