spot_img

घर में घुसकर सीआईएसएफ जवान की पत्नी की हत्या, प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद के बीच झूल रही पुलिस

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर जिले के कासिम बाजार थानाक्षेत्र के चुआबाग स्थित आमगाछी टोला में सोमवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सीआईएसएफ जवान की पत्नी दीपिका शर्मा (26 वर्षीय) को गोलियों से भून डाला।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बदमाशों ने सिर में तीन गोली मारी, इससे महिला की मौत मौके पर हो गई। सुबह  में हुई इस घटना के बाद आमगाछी टोला में दहशत बना हुई है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और पुराना विवाद बता रही है। महिला का पति रवि कुमार धनबाद में सीआइएसफ का जवान है।

- Advertisement -

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका का पति रवि शर्मा सीआईएसएफ में है और झारखंड के धनबाद में पदस्थापित है। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा, दो मिस फायर गोली व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई भानू ने ससुराल वालों व अपनी मां के हत्यारों पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस और चार खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या में शामिल बदमाशों का पता नहीं चल सका है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। कासिम बाजार थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि दीपिका अपने ससुराल आमगाछी में सास, देवर और आठ वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी।

सोमवार की सुबह लगभग 05.30 बजे वह उठी और घर से सटे बारी स्थित शौचालय की तरफ बढ़ी। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने महिला पर फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगते ही महिला आंगन में गिर पड़ी। जबकि अपराधी बारी होते हुए भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर महिला की सास गायत्री देवी, देवर छोटू शर्मा, फुफेरा देवर सुमित शर्मा कमरा खोलने का प्रयास किया। लेकिन कमरा को अपराधियों ने बाहर से बंद कर दिया था। जिसके बाद परिजन शोर मचाने लगे। शोर एवं गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। लेकिन तब तक दीपिका शर्मा दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बारी की तरफ से एक अपराधी को भागते देखा गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आंगन की चहारदीवारी फांदकर बदमाशों ने गोली मारी है। पांच बजे अंधेरा होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घर के अन्य सदस्य को एक घंटे बाद हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने ससुराल वालों का नंबर लिया है। नंबर से कुछ क्लू मिलने की संभावना पुलिस जता रही है।

 

सूचना मिलने पर शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के लोहची से सुबह लगभग 10 बजे मृतका के भाई भानू कुमार व सोनू कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान भाइयों ने आरोप लगाया कि उसके पति का अफेयर दूसरी लड़की से है। ससुराल वाले व उसकी मां के हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी। क्योंकि उनकी मां के हत्याकांड का उनकी बहन चश्मदीद गवाह थी।

कासिम बाजार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुआबाग स्थित आमगाछी टोला में अपराधियों ने दीपिका शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना स्थल से पांच खोखा, दो मिस फायर कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। मृतक के भाई ने ससुराल वालों व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन अब तक ना तो फर्द बयान दिया और ना ही लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अपने स्तर से हत्याकांड के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses