spot_img

नेपाली सीमा सील होने की आशंका, घर लौटने को बेताब भारत में रह रहे नेपाली

spot_img
- Advertisement -

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मची आपाधापी ने नेपाली नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत नेपाल सीमा बंद होने की आशंका को लेकर नेपाली नागरिक लगातार अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी का परिणाम है कि मुंबई समेत नई दिल्ली,गुजरात आदि की ओर से आने वाली ट्रेनों में नेपाली नागरिकों की अच्छी खासी संख्या दिखाई पड़ रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सामान्य दिनों की अपेक्षा आजकल नेपाल जाने वालों की संख्या में करीब डेढ़ गुनी बढ़ोत्तरी हो गई है। कई नेपाली नागरिकों को भारत में दोबारा लॉकडाउन लगने का भी भय सता रहा है। इसी के चलते वह लोग पूरे परिवार और सामान के साथ वतन वापसी कर रहे हैं।

पूरे नेपाल में इन दिनों केवल उत्तराखंड राज्य से भी कम कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इधर भारत में हर दिन संक्रमितों की तादात करीब दो लाख पहुंच रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। नेपाल के लाखों लोग भारत के विभिन्न महानगरों में काम करते हैं।

रविवार को अवध एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे निरंजन धीमिरे ने बताया कि आनन फानन में वह मुंबई से लौट रहा है। वहां वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। किंतु उसके परिजन कोरोना को लेकर सीमा सील होने की आशंका जता रहे थे। इसलिए वह लौट रहा है। उसने बताया कि उसका घर नारायण घाट है और नवंबर में ही वह मुंबई गया था। वैसे तो उसे अगले दशहरा पर्व पर घर आना था। किंतु बॉर्डर बंद होने पर वह घर नहीं जा सकेगा।

कुछ इसी तरह की बातें अवध एक्सप्रेस से सफर कर रहे कृष्णा कुमार क्षेत्री,काशीनाथ गुरुंग,भागीरथ नेपाली समेत कई लोगों ने बताई। इन्होंने बताया कि रविवार को ही वे लोग नेपाल में प्रवेश कर जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews