spot_img

Bihar News: स्टेट बैंक का ATM उखाड़कर ले गए अपराधी, गैस कटर से काटकर 25 लाख कैश ले उड़े नकाबपोश

spot_img
- Advertisement -

बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतास बाजार (अकबरपुर) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 के किनारे स्थित भारतीय Robbery, SBI ATM, Rohtas; Bihar newsस्टेट बैंक का एटीएम चोरों ने बुधवार की देर रात तोड़ उसमें रखे 24 लाख 59 हजार रुपये ले उड़े।

- Advertisement -

घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। हालांकि,बुधवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी में दो चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। दोनों नकाब पहने हुए है। मामला रोहतास प्रखंड के मुख्य बाजार का है। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रोहतास थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। अपराधियों ने रोहतास मुख्य बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटा और मशीन में रखे 24,59000 रुपए कंटेनर सहित लेते गए। मुंबई एटीएम कंट्रोल रूम से कॉल आने के बाद चोरी की सूचना पुलिस को मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

एटीएम के अंदर लगे सेंसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एसबीआई के चैनल मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में 24 लाख 59 हजार रुपए थे। वहीं, बैंककर्मियों ने बताया कि बुधवार को ही एटीएम में रुपया जमा किया गया था। गुरुवार की सुबह रुपए निकालने के लिए ग्राहक एटीएम में पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें:  आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

चोरों ने एटीएम के अंदर लगे सेंसर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। एटीएम के अंदर पैसे का पांच बॉक्स कटर से कटी हुई है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की तस्वीर कैद हुई है, दोनों गमछे व मास्क पहने नजर आ रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। चोरी गये रूपए के आकलन के बाद एसबीआई के चैनल मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में 24,59000 रुपया था।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके यहां क्या! भीषण गर्मी या बारिश?

बैंक कर्मियों के मुताबिक कल ही एटीएम में पैसा डाली गई थी। प्रतिदिन करीब पांच लाख का ट्रांजेक्शन उक्त एटीएम से किया जाता है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के मुताबिक एटीएम के शटर तोड़कर ताला बाहर फेंका हुआ था। एटीएम का सेंसर भी टूटा हुआ है। एटीएम के अंदर पैसे का पांच बॉक्स कटर से कटी हुई है।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आज सुबह एटीएम टूटे होने की सूचना उन्हें लोगों से मिली। जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। एटीएम के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें तीन चोर जो मुंह बांधे हुए थे उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD