spot_img

सिंहवाड़ा के बस्तवाड़ा में पूजा मटकोर स्थल पर माइक ठीक करने के दौरान करंट लगने से इंटर के छात्र राजन की मौत, 25 अप्रैल को दरभंगा के चंदनपट्टी में बड़े भाई की होनी थी शादी, शहनाई के बीच मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -
सिंहवाड़ा के बस्तवाड़ा में पूजा मटकोर स्थल पर माइक ठीक करने के दौरान करंट लगने से इंटर के छात्र राजन की मौत, 25 अप्रैल को दरभंगा के चंदनपट्टी में बड़े भाई की होनी थी शादी, शहनाई के बीच मचा कोहराम
सिंहवाड़ा के बस्तवाड़ा में पूजा मटकोर स्थल पर माइक ठीक करने के दौरान करंट लगने से इंटर के छात्र राजन की मौत, 25 अप्रैल को दरभंगा के चंदनपट्टी में बड़े भाई की होनी थी शादी, शहनाई के बीच मचा कोहराम

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा गांव में विवाह उत्सव को लेकर खुशियों का माहौल चंद पल में मातम में बदल गया। शुक्रवार की रात शादी को लेकर आयोजित पूजा मटकोर समारोह में करंट से बस्तवाड़ा निवासी नारायण पासवान के अठारह वर्षीय पुत्र और इंटर के छात्र राजन कुमार (18) की घटना स्थल पर मौत हो गई।

- Advertisement -

मौत की जानकारी मिलते ही घर समेत पूरे इलाके में कोहराम मच गया। के रूप में की गई है। राजन बासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय सिमरी से मैट्रिक पास कर इंटर में पढ़ाई कर रहा था।स्थानीय पुलिस ने छात्र के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मृतक राजन के बड़े भाई रोहित की 25 अप्रैल को बारात जाने वाली थी। 22 को शुक्रवार की रात पूजा मटकोर के साथ घर पर कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच लाउडस्पीकर के माइक को पकड़कर छात्र राजन हेलो हेलो कर रहा था कि माइक में करंट आ जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से अफरा-तफरी के बीच पूजा मटकोर स्थल एवं गांव में कोहराम मचने के साथ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

25 अप्रैल को मृतक के बड़े भाई की दरभंगा के चंदनपट्टी में होने वाली शादी को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार की रात 8 बजे घटना के समय आंधी-तूफान आ जाने से अचानक बिजली सप्लाई बंद नही होती तो पूजा पंडाल में बैठे कई लोग करंट की चपेट में आ सकते थे, और बड़ी घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

असमायिक निधन पर विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, अंबेडकर सेना अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष ललन पासवान, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अमजद अब्बास, पंचायत समिति सदस्य शकील खान, उप मुखिया संतोष पंडित, डोमू राऊत, सुरेश ठाकुर, अनिल ठाकुर ने मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त कर सरकारी सहायता की मांग रखी है।

छात्र राजन के पिता नारायण पासवान माता सुनीता देवी के बेटे के शव से लिपटकर चित्कार मार रहे थे।दोनों के आंसू रूक नहीं रहे थे। भाई बहन में सबसे छोटा राजन की मौत से हर कोई हतप्रभ था। शहनाई के बीच शादी की खुशियां पल भर में गमगीन हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews

पूर्णिया में नए SSP शौर्य सुमन के आते ही हड़कंप! महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका, 4 DSP पर गिरी गाज

Purnia News: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका और 4 डीएसपी से स्पष्टीकरण मांगा#PurniaNews,#BiharPolice,#ShauryaSuman