spot_img

कंपनी ने नहीं खोला गेट, जब शोर-गुल काफी हुआ, प्रबंधन ने गेट खोला तो निकली तीन बच्चों की लाश

spot_img
- Advertisement -

कंपनी ने अगर समय पर गेट खोल दिया होता तो शायद किसी एक की भी जान बच सकती थी। मगर, कंपनी ने नहीं खोला गेट। जब लोगों का शोर-गुल काफी हुआ, प्रबंधन  ने गेट खोला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गेट के अंदर से निकली तीन बच्चों की लाश। मामला, सरायकेला का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा स्थित मेटलसा कंपनी के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तेरह साल का मो. वाहिद, तेरह साल का अब्दुल रहमान और बारह साल का मो. अकबर  शामिल है। तीनों कोलेबीरा स्थित बालीगुमा गांव के निवासी थे तथा दूर के रिश्तेदार थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अन्य दिनों की तरह गुरुवार को भी सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ ये तीनों बच्चे भी नहाने के लिए उक्त तालाब में गए थे। नहाने के दौरान अकबर तालाब में डूबने लगा।

- Advertisement -

अकबर को बचाने में वाहिद और रहमान भी तालाब के गहरे पानी में चले गए। उन तीनों को डूबते देख अन्य बच्चे पानी से बाहर निकलकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। तत्पश्चात, काफी संख्या में ग्रामीण कंपनी गेट के पास गए। लेकिन प्रबंधन द्वारा गेट खोलने में काफी विलंब कर दिया गया।

कंपनी के गेट खोलने के बाद ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे और तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर टीएमएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर बच्चों के परिजन भी टीएमएच पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, इस घटना के बाद पूरे बस्ती में मातम पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Panchayat Secretary: दरभंगा में 15वें वित्त आयोग की योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आई। मुखिया के परिजनों को मजदूर दिखाकर ₹92,770 का भुगतान किया गया, जिस पर DM ने तत्कालीन पंचायत#BiharNews,#Darbhanga,#PanchayatScam

बिहार नीट फर्जीवाड़ा: ‘220’ था सॉल्वर गैंग का सीक्रेट कोड, इसी से मिलती थी परीक्षा केंद्र में एंट्री? जानिए

Bihar NEET fraud: बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर गैंग के '220' सीक्रेट कोड का पर्दाफाश किया है। इसी कोड के जरिए फर्जी परीक्षार्थी#BiharNEETFraud,#NEETScam,#EOUInvestigation

Khan Sir पर बढ़ीं मुश्किलें! Patna Police का फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, दोनों अंगरक्षकों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की तैयारी, जानिए

Bihar Police: पटना पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स प्रदीप सिंह और तलेवर सिंह के हथियार लाइसेंसों की जांच में बड़ा खुलासा किया है। उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।#BiharPolice,#KhanSir,#PatnaNews

पटना कॉलेज के HOD पर ‘गंदे काम’ का आरोप: PhD-नौकरी का झांसा देकर करता था…

Patna College HOD: पटना कॉलेज के विभागाध्यक्ष पर एक पूर्व काउंसलर ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे PhD और नौकरी का झांसा देकर कैबिन#PatnaCollege,#PatnaCrime,#BiharNews