spot_img

Darbhanga में Murder: दरभंगा के बद्रीनाथ मंदिर के पास मामूली विवाद में महिला की चाकू से गोदकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में दिन-दहाड़ रविवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभंकरपुर स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पास एक महिला की हत्या कर दी गई। पड़ोसी युवक महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पपीते के पेड़ लगाने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामूली विवाद और गाली-गलौज के बाद महिला मनोज महतो की पत्नी विभा देवी की विनोद महतो का पुत्र रवि कुमार ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रवि कुमार ने विभा देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दरअसल, विभा देवी ने शनिवार को एक पपीते का पौधा लगाया था। उसकी सुरक्षा के लिए उसने कुछ ईंटों का घेरा भी बना दिया था। उसे देखकर रवि की मां विनोद महतो की पत्नी किरण देवी और विभा देवी के बीच बहस हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

रविवार को रवि ने आक्रोशित होकर विभा के साथ मारपीट की। उसके बाद उसपर चाकू से वार कर दिया। इससे मौके पर ही विभा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस रवि के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज महतो की पत्नी विभा देवी का अपने पड़ोसी विनोद महतो की पत्नी किरण देवी से विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

दोनों के बीच काफी बहस हो रही थी. दोनों के बीच हो रहे गाली गलौज को सुनकर विनोद महतो का पुत्र रवि कुमार बाहर निकला और मनोज महतो की पत्नी विभा देवी को चाकू मारने लगा। विभा देवी के पेट, पीठ, कंधे आदि कई जगहों पर चाकू से वार कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope

बिहार में मौसम का डबल अटैक: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, क्या आप हैं तैयार… बड़ा बदलाव?

Bihar Monsoon: बिहार में पहले मानसून कमजोर पड़ा, जिससे 50% बारिश की कमी हुई। अब IMD ने 30 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना में स्कूल बंद#BiharMonsoon,#BiharWeather,#PatnaNews

नेपाल की बाढ़ चेतावनी! कोसी बराज पर काम: बिहार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानिए – 30 जून और 1 जुलाई की भविष्यवाणी?

Bihar Kosi Barrage: नेपाल सरकार की बाढ़ चेतावनी के बीच सुपौल के कोसी बराज पर चल रहा रखरखाव कार्य स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मानसून के पीक सीजन में फाटकों पर काम#BiharKosiBarrage,#KosiFlood,#SupaulNews