spot_img

दरभंगा के बिरौल में सैकड़ों लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, मोहर्रम पर विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका पर एक्शन

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए अनुमंडल के सभी थाना पुलिस की ओर से सैकड़ों लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिसमें दोनों समुदाय के वैसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना बनी हुई है।

- Advertisement -

अनुमंडल पुलिस ने अबतक लगभग छह सौ लोगों के विरुद्ध धारा 107/116(¡¡¡) दप्रस की कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय को प्रतिवेदन भेजा है। उसके बाद निर्गत नोटिस के आधार पर सभी को न्यायालय में उपस्थित हो कर बंध-पत्र की प्रक्रिया पुरी करनी होगी। इसके अलावा बिरौल थाना क्षेत्र में 38 डीजे एवं रेकॉर्डिंग सांग के मालिकों के विरुद्ध भी पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि मोहर्रम कमेटी द्वारा ताजिया जुलूस का अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन मे रूट चार्ट का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इस दौरान सरकार के गाइडलाइन एवं प्रशासन के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews