spot_img

मधुबनी में युवक की हत्या, शव को पुलिया के नीचे पानी में फेंका

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
30 वर्षीय एक युवक की हत्या कर शव को पुलिया के नीचे पानी में फेंका
मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने पुलिया के नीचे से शव और एक बाइक किया बरामद
मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव के निकट तराही पोखर पुलिया के पास की घटना
फोटो : घटनास्थल की जांच करती पुलिस

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव के निकट तराही पोखर पुलिया के नीचे पानी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक की पहचान भीठ भगवानपुर गांव के ही वार्ड 7 निवासी श्याम राउत के 30 वर्षीय पुत्र दशरथ राउत के रूप में कई गई है। मृतक युवक के बारे में बताया जाता है कि वो पेशे से ट्रैक्टर चालक का काम किया करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!

पुलिस ने पुलिया के नीचे पानी से युवक का शव और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मधेपुर व भेजा थाने की पुलिस घटनास्थल भीठ भगवानपुर गांव से खोर मदनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पुलिया के निकट पहुंची।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

पुलिस ने शव के पैंट की जेब से एक चाकू और खैनी जैसी नशीली पर्दाथ की एक पुरिया, पुलिया के नीचे पानी से एक ब्लूटूथ और एक गमछा बरामद कर जब्त किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार।

यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए पूरे नियम

युवक शादीशुदा था। मृतक की पत्नी ममता देवी और 1 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी एवं 5 वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी का रो – रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष मधेपुर हरि किशोर यादव, थानाध्यक्ष भेजा अरविंद कुमार, एसआई विजय कुमार सिंह, एएसआई फहीम खां, मुरली पासवान, एएसआई भेजा थाना उमेश पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद थे।

झंझारपुर डीएसपी आशीष आनंद ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों का बयान कलमबद्ध किया। उन्होंने बताया कि मृतक के चाल-चरित्र की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम की रात दरभंगा में कहर! वाहन ने रौंदा, 55 साल के ललन झा की मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में मुहर्रम पर्व की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरिपुर निवासी 55 वर्षीय ललन झा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मारी थी।#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार की उच्च शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छात्रों और शोधार्थियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते, तीन योजनाएं लॉन्च

Bihar Higher Education: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में बड़े सुधारों को मंजूरी दी है, जिसमें नई शोध योजनाएं, 211 कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की केंद्रीयकृत भर्ती और स्नातकोत्तर पाठ्यक्#BiharHigherEducation,#BiharRecruitment,#BiharEducationReforms

बिहार के रसोइयों की बल्ले-बल्ले! अब सीधे खाते में आएगा मानदेय, बस ये 3 डॉक्यूमेंट रखें तैयार

Bihar Cooks Pay ID: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के लिए शिक्षा विभाग ने पे-आईडी बनाने का निर्देश दिया है। अब उनके मानदेय भुगतान को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए आध#BiharNews,#PayID,#EducationDepartment

भोजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 5 CO बदले, 2 अंचल अभी भी खाली, जानिए क्या है असर

Bhojpur CO transfer: भोजपुर जिले में राजस्व विभाग ने पांच अंचलाधिकारियों का तबादला किया है। तीन को नई पोस्टिंग मिली, जबकि दो अंचल अभी भी खाली हैं।#BhojpurNews,#COTransfer,#BiharAdmin