back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 28, 2026
होम News Delhi APP का BJP पर बड़ा आरोप: संजीव झा, सोमनाथ भारती समेत चार...

APP का BJP पर बड़ा आरोप: संजीव झा, सोमनाथ भारती समेत चार MLA को भाजपा ने दिया 20 करोड़ का ऑफर

APP का BJP पर बड़ा आरोप: संजीव झा, सोमनाथ भारती समेत चार MLA को भाजपा ने दिया 20 करोड़ का ऑफर
APP का BJP पर बड़ा आरोप: संजीव झा, सोमनाथ भारती समेत चार MLA को भाजपा ने दिया 20 करोड़ का ऑफर

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगा लगाया। आप विधायक अजय दत्त, सोमनाथ भारती, कुलदीप, संजीव झा ये तमाम विधायक हैं जिन्हें धमकी मिली है। 20 करोड़ का ऑफर है, ले लो, नहीं तो मनीष सिसोदिया की तरह तुम पर भी फर्जी मुकदमे कर दिये जायेंगे।

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में आप के कुछ विधायकों ने मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें भाजपा की तरफ से सीबीआई और ईडी की धमकी दी जा रही है, उन्हें आप छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हमने इस पर चर्चा करने के लिए बुधवार शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई है।

‘आप’ के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर दिल्ली के चार विधायकों के साथ यह दावा किया कि उन्हें धमकी दी जा रही है। विधायक सोमनाथ भारती, संजीव झा, कुलदीप और अजय दत्त ने आरोप लगाए कि उन्हें 20-25 करोड़ रुपये का लालच दिया गया और इनकार करने पर सिसोदिया की तरह फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। हालांकि, इनमें से किसी ने भाजपा के किसी नेता का नाम नहीं लिया।

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नापाक इरादों की पोल खुल गई है। भाजपा ने आप विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर दिया। ये अरविंद केजरीवाल के सैनिक हैं भाजपा के सामने इस तरह नहीं बिकेंगे। संजय सिंह ने दावा किया कि आप के चार विधायक संजीव झा और सोमनाथ भारती, अजय दत्त और कुलदीप कुमार को भाजपा ने तोड़ने की कोशिश की और उन्हें 20 करोड़ का ऑफर दिया। लेकिन दिल्ली में भाजपा अपने इरादों में कामयाब नहीं होगी।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो प्रयास दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया गया वह दिल्ली के विधायकों को पर शुरू हो गया है। दिल्ली के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पैसे का ऑफर करके, डराकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें कहा जाता है कि 20 करोड़ का ऑफर है ले लो नहीं तो मनीष सिसोदिया की तरह तुम्हारे ऊपर फर्जी मुकदमे लगा दिए जाएंगे। जो प्रयोग शिंदे पर सफल हुआ वह सिसोदिया पर फेल हो गया। संजय सिंह ने इसके बाद चारों विधायकों को एक-एक करके माइक धमाया, जिन्होंने इन आरोपों को दोहराया। APP का BJP पर बड़ा आरोप: संजीव झा, सोमनाथ भारती समेत चार MLA को भाजपा ने दिया 20 करोड़ का ऑफर
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि भाजपा के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता और उनके जानकार ने उनसे संपर्क किया। भारती ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि हमारे हो जाओ या फिर सिसोदिया की तरह सीबीआई और ईडी का फर्जी मुकदमा करेंगे। कहते हैं कि 20 करोड़ आपके लिए तैयार है। जब चाहोगे पहुंच जाएगा और विधायकों को लेकर आए तो आपका रेट 25 का बाकियों का 20 करोड़ का।

वहीं, बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा, “मेरे पास एक पूर्व विधायक आए थे जो निजी तौर पर मुझे जानते हैं, उन्होंने मुझे कहा कि झा साहब अब आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। तो मैं आपके लिए ऊपर से एक ऑफर लेकर आया हूं। यदि आप पार्टी छोड़ते हैं तो आपको 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, चूंकि आप पुराने विधायक हैं, यदि आप बाकी विधायक तोड़कर लाते हैं तो आपको 25 करोड़ दिए जाएंगे। जब हमने मना करने की बात कही तो कहा कि उदाहरण आपके सामने है, जैसा सिसोदिया के साथ हुआ वही एक-एक विधायक के साथ होगा। सभी को फर्जी केस में फंसाया जाएगा।”

विधायक कुलदीप ने कहा, “भाजपा के पश्चिमी दिल्ली के बड़े नेता हैं, जो मेरे जानकार भी हैं, मुझसे संपर्क किया और कहा कि अब तो आम आदमी पार्टी दिल्ली से खत्म होने वाली है। हमारी भी इस मुहिम में ड्यूटी लगाई गई है। आपके पास आया हूं, आप भी भाजपा में शामिल हों, यदि आप शामिल होते हैं तो 20 करोड़ दिए जाएंगे, आपके संपर्क में जो साथी हैं उन्हें भी लाते हैं तो उनको 20-20 करोड़ और आपको 25 करोड़ दिए जाएंगे।”

इसी क्रम में आप विधायक अजय दत्त ने कहा, “मेरे एक पुराने जानकार हैं, जो दूसरे राज्य से हैं और पूर्व में सांसद रहे हैं। उन्होंने मुझसे संपर्क किया और कहा कि दिल्ली की सरकार गिरने वाली है। आप आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ जाओ। मैंने पूछा कि क्यों गिरने वाली है तो उन्होंने कहा कि बहुत सारे विधायक उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि यदि आप हमारे साथ आते हो तो 20 करोड़ का ऑफर है। नहीं आए तो मनीष सिसोदिया की तरह फंसा देंगे। मैंने कहा कि हम बिकने वाले लोग हैं नहीं।”

मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं, मनीष सिसोदिया ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि,मुझे तोड़ने में फेल हो गए,तो अब AAP के अन्य विधायको को 20-20 करोड़ का ऑफर देकर, रेड का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की साजिश शुरू कर दी। सिसोदिया ने आगे लिखा है,” BJP संभल जाए, ये अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं,भगत सिंह के अनुयायी हैं। जान दे देंगे पर गद्दारी नहीं करेंगे। इनके सामने आपकी ED CBI किसी काम की नही है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ● पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार ● मधुबनी में रितु को मिली न्याय की जीत! दहेज हत्या के दोषियों पति, ससुर और सास को उम्रकैद, Madhubani Court का बड़ा फैसला ● Madhubani Crime मधुबनी में एक आंगन में दरकी खून, घरेलू कलह का क़त्ल! भैंसुर की लाठी से हत्या ● Madhubani Traffic DSP मधुबनी में DSP की रिश्वतखोरी! 30 हजार लेते दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त बिगड़ी तबीयत ● बिहार में BJP का सबसे बड़ा दांव! सम्राट चौधरी पटना से करेंगे 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का शंखनाद, क्या बदलेगी सियासी हवा? ● दरभंगा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! Darbhanga Police करा देगी Account ही बंद | पढ़िए -Facebook को take down notice ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ● पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार ● मधुबनी में रितु को मिली न्याय की जीत! दहेज हत्या के दोषियों पति, ससुर और सास को उम्रकैद, Madhubani Court का बड़ा फैसला ● Madhubani Crime मधुबनी में एक आंगन में दरकी खून, घरेलू कलह का क़त्ल! भैंसुर की लाठी से हत्या ● Madhubani Traffic DSP मधुबनी में DSP की रिश्वतखोरी! 30 हजार लेते दबोचा, गिरफ्तारी के वक्त बिगड़ी तबीयत ● बिहार में BJP का सबसे बड़ा दांव! सम्राट चौधरी पटना से करेंगे 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का शंखनाद, क्या बदलेगी सियासी हवा? ● दरभंगा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! Darbhanga Police करा देगी Account ही बंद | पढ़िए -Facebook को take down notice ●