spot_img

बिहार बीजेपी में खूनी साजिश के अपने ही बने जानी दुश्मन, बीजेपी नगर अध्यक्ष ने दी भाजपा ब्लॉक प्रेसिडेंट के हत्या की सुपारी, कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ नेता भी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर भाजपा से जुड़ी आ रही है। पहले तो यह खबर आई कि बिहार में अपराधी अब  नेता-विधायक को भी नहीं बख्श रहे। उन्हें अपना निशाना बना रहे। मगर जो जानकारी छनकर इस मामले में आ रही है उसमें खुद पार्टी के लोग उस नेता के जानी दुश्मन बन बैठे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला मुंगेर जिले का है, जहां एक बीजेपी नेता की हत्या की साज़िश रची गई। हैरानी की बात तो ये है कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी ने ही उनकी हत्या की योजना बना दी। इसके लिए उसने हत्यारों से डील किया और उन्हें मर्डर के लिए पैसे भी दिए।

 

 

जानकारी के अनुसार, मुंगेर में बीजेपी नगर अध्यक्ष ने अपनी ही ब्लॉक प्रेसिडेंट की हत्या की सुपारी दो कॉन्ट्रैक्ट किलर की दी थी, लेकिन पुलिस ने इस साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया।

 

इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने जमालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ​किस्तो की हत्या के लिए दो सुपारी किलर मिथुन ठाकुर और विक्की साह को हायर किया था, ये पूरी डील 3 लाख रुपए में तय हुई थी, जिसमें 50 हजार रुपए एडवांस के साथ किस्तों का पता और फोटो भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

 

वशिष्ठ ने हत्या की ये साजिश जमीन विवाद के चलते रची थी। मुख्य आरोपी वशिष्ठ, किस्तो के साथ रीयल स्टेट के कारोबार में साझीदार के तौर पर काम करता था। पैसे बांटने को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या की साजिश रची। इससे पहले वशिष्ठ के रिश्तेदार ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में किस्तो और दो अन्य के खिलाफ साफियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

 

समय रहते पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस के साथ दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने रंजिश के चलते 3 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से बीजेपी नेता की जान बच गई।

 

वशिष्ठ कुमार ने दोनों सुपारी किलर्स को कृष्ण कुमार की हत्या का ठेका उसी के मुस्कान ढाबे पर करने का दिया था, इसी के चलते  मिथुन और विक्की कई दिनों से ढाबे के पास घंटों रेकी करते थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें कृष्ण कुमार के आने-जाने का सही वक्त पता नहीं चल पा रहा था…कृष्ण कुमार का ये ढाबा मुंगेर-सुल्तानगंज मार्ग पर है।

 

मुंगेर के सफियाबाद ओपी थाना इलाके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मुस्कान होटल के मालिक और बीजेपी नेता जमालपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष किष्टो सिंह का मर्डर करने आए थे। इसका मुख्य साजिशकर्ता भाजपा का ही ओबीसी मोर्चा का जमालपुर नगर अध्यक्ष वशिष्ठ है। खुलासे के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता को भी धर-दबोचा।

 

सर्विलांस के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों सुपारी किलर्स को धर दबोचा, पूछताछ में इन्हीं दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि कृष्ण कुमार की हत्या की साजिश बीजेपी नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने रची थी…जिसके बाद पुलिस ने वशिष्ठ को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया, वही इस बीच, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि कि वशिष्ठ के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पार्टी से उसे निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses