spot_img

राशन कार्ड में दत्ता की जगह ‘कुत्ता’ लिखा तो अधिकारी के सामने भौंकने लगा शख्स

spot_img
- Advertisement -

मामला बड़ा दिलचस्प है। राशन कार्ड में दत्ता की जगह ‘कुत्ता’ लिख दिया। शिकायत करने जब वह पहुंचा तो अधिकारी के सामने भौंकने लगा। इसकी वीडियो इन दिनों छा गया है।

- Advertisement -

मामला, पश्चिम बंगाल का है जहां एक शख्स सरकारी अधिकारी को बीच सड़क पर रोककर कुत्ते की तरह भौंकने लगा। गलती बांकुरा के राशन विभाग की है जिसने श्रीकांत दत्ता की जगह गलती से उपनाम में ‘कुत्ता’ लिख दिया।

- Advertisement -

इसके बाद वो शख्स अपने सही नाम का दस्तावेज लेकर उसे ठीक कराने सरकारी दफ्तर पहुंचा और कर्मचारियों से सुधार करने को कहा। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे मजाक में टाल दिया।

- Advertisement -

 

बांकुड़ा-2 प्रखंड के बीकना पंचायत के रहने वाले श्रीकांत दत्ता ने अपनी आपबीती बताई है। दत्ता के मुताबिक उन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। लेकिन जब कार्ड बनकर आया तो उस पर श्रीकांत दत्ता की जगह श्रीकांत मंडल लिखा हुआ था।

 

 

मैंने सुधार की अर्जी दी तो इस बार राशन कार्ड पर श्रीकांत दत्ता के बदले श्रीकांति कुमार कुत्ता लिखा आया। राशन विभाग ने मुझे इंसान से सीधा कुत्ता बना दिया। कोई ऐसा कैसे कर सकता है, ये तो सरकारी अधिकारी की लापरवाही है। श्रीकांत दत्ता ने इसे ‘सामाजिक अपमान’ बताया. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी को ऐसी हरकत के लिए सजा मिलनी चाहिए।

 

इसके बाद श्रीकांत दत्ता ने फिर विरोध का नायाब तरीका चुना और सरकारी अधिकारी की गाड़ी को बीच सड़क पर घेरकर कुत्ते की तरह भौंकने लगा।हालांकि, श्रीकांत दत्ता ने भौंकते हुए ही अधिकारी को अपनी शिकायत दी.। पहले तो सरकारी अधिकारी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर मामला समझने के बाद उन्होंने श्रीकांत दत्ता का आवेदन अपने पास रख लिया और गलती सुधार का आश्वासन दिया। इस  दौरान किसी ने कार को घेरकर भौंकने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses