spot_img

यूपी के 25 हजार का इनामी गैंगस्टर बिहार से धराया, जून 2019 से खोज रही थी पुलिस…

spot_img
- Advertisement -

यूपी और बिहार से जुड़ी एक खबर मुंगरे से आ रही है। दरअसल, 25 हजार का इनामी सुनील कुमार शाह बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार हुआ है। वह मुंगेर अपने घर में आकर छुप गया था। वह 2019 से गैंगस्टर मुकदमे में वांछित था। नोएडा पुलिस को इसकी अर्से से तलाश थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गैंगस्टर मुकदमे में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। बदमाश 2019 से थाना सेक्टर-39 से वांछित चल रहा था। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को काफी लंबे समय ये इसकी तलाश थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार इसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश अपने पैतृक निवास बिहार में छिपा हुआ है।

 

ऐसे में पुलिस की एक टीम बिहार के मुंगेर भेजी गई। वहां से अपराधी सुनील कुमार शाह निवासी जिला मुंगेर बिहार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके ऊपर थाना सेक्टर-39 में चार, फेज-2 में एक और एक्सप्रेस वे थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

 

उन्होंने बताया कि सुनील को न्यायालय एसीजेएम-4, मुंगेर, बिहार के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड तैयार कराकर थाना सेक्टर-39 नोएडा लेकर आया गया है। ये जून 2019 से वांछित चल रहा था। बताया गया कि इसी के चलते इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। यहां लाकर इससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses