back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

फिर कंझावला जैसा कांड…टक्कर के बाद ट्रक ने 1.5 KM तक स्कूटी समेत BJP leader को घसीटा…जलकर हुई मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दिल्ली के कंझावाला कांड की पुनरावृत्ति हुई है। एक डंपर चालक ने स्कूटर सवार भाजपा नेता को रौंदने के बाद उसे सड़क पर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनंत दास के तौर पर हुई है। वह लोअर बागडोगरा इलाके के भाजपा बूथ अध्यक्ष थे।

- Advertisement -

बंगाल के सिलीगुड़ी में दिल्ली के कंझावला जैसी दर्दनाक एवं दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूटर सवार की सड़क हादसे में तड़प-तड़प कर मौत हुई है। डंपर से टक्कर के बाद स्कूटर सवार उसके नीचे फंस गया और करीब 1.5 किलोमीटर तक स्कूटर के साथ घसीटा जाता रहा। इस दौरान स्कूटर में आग लग गई। आग लगने से झुलसे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि डंपर की चपेट में आने के बाद स्कूटर किसी तरह ट्रक के किनारों में फंस गया, जो पीड़ित को घसीटते हुए करीब 1.5 किमी तक चलता रहा। स्कूटर में जल्द ही आग लग गई, जिससे पीड़ित का शरीर भी जल गया। डंपर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Excise Policy: कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार का साक्ष्य, केजरीवाल बोले- दिल्ली और देश की जनता की जीत

गुरुवार रात हुई इस वारदात की शुक्रवार सुबह पुष्टि करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के सूत्रों ने बताया कि गोसाईपुर के पास डंपर ने स्कूटर को टक्कर मारी। उसमें स्कूटर के साथ चालक भी फंस गया और डंपर चालक दोनों को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा।

सड़क पर लगातार घर्षण की वजह से स्कूटर सवार की तो पहले ही मौत हो गई थी, इसके साथ ही स्कूटी में आग लग गई जो डंपर में भी फैल गई थी। खुद को फंसा देख नार्थ बंगाल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के पास डंपर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाया गया और अनंत को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना गुरुवार रात 8.30 बजे नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी परिसर के सामने हुई। अनंता दास हादसे के समय  अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे तभी डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पेशे से कारोबारी दास काम के सिलसिले में बागडोगरा गए थे। डंपर के नीचे फंसे और आग से घिरे दास को बचाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं लेकिन तब तक दास की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया है कि अनंत दास पेशे से शंख के व्यापारी थे। वह बागडोगरा हाट से अपने घर गोसाईपुर की ओर लौट रहे थे उसी समय यह वारदात हुई है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि बागडोगरा से शिव मंदिर की ओर जा रहे डंपर ने स्कूटर को टक्कर मारी थी। चालक की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी शिनाख्त भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Bettiah News: ओमान की खाड़ी में टैंकर पर हमला, बिहार के कैप्टन आशीष कुमार लापता... घर पर कोहराम! पढ़िए ‘स्काईलाइट’, समुद्र और तलाशी!

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कंझावाला में भी इसी तरह की एक वारदात में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती को कार चालक ने 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स: 4 मार्च के लिए नए कोड्स लाइव, जानें कैसे पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और गेमर्स...

Holi 2026: जानें भगवान कृष्ण और राधा रानी ने कैसे खेली रंगों वाली होली

Holi 2026: रंगों का पावन पर्व होली, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अविभाज्य...

होली विशेज 2026: डिजिटल दौर में ऐसे भेजें रंगों भरी शुभकामनाएँ

Holi Wishes: जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, आधुनिक डिजिटल युग में...

होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

Holi 2026: सनातन धर्म में होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें