spot_img

दरभंगा में सचिन यादव की हत्या…दिव्यांग मां, और एकलौते कमाऊ बेटे की दर्द में ताउम्र तिल-तिल रिसेगा बहेड़ी

आखिर, एक भैंसपालक सचिन की किससे दुश्मनी हो सकती है। आखिर वो अपराधी कौन हैं, जिसने एक गरीब और लाचार परिवार को जिंदगी भर के लिए बेबस और अपाहिज बना दिया। पुलिस की तहकीकात किस दिशा में जाएगी। तमाम सवाल हैं...

spot_img
- Advertisement -

बहेड़ी, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के जोरजा गांव के मरचौड़ी गाछी में शुक्रवार की अहले सुबह किसुन यादव के 14 वर्षीय पुत्र सचिन यादव की हत्या और उसके तरीके से स्थानीय लोग हतप्रभ हैं। सचिन यादव गुरुवार की रात 8 बजे से हीं अपने घर से लापता था। मगर जब उसकी लाश मिली तो जिस तरीके से उसकी हत्या की गई, इसकी वजह पुलिस और स्थानीय लोगों के लिए पहेली बन गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सचिन की मौत के बाद उसके परिजनों की जो व्यथा सामने आ रही है। वह विदारक है। सचिन यादव भैंस पालकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घर में दिव्यांग माता रूणा देवी हैं। वहीं, पिता किसुन यादव और छोटा भाई रविशंकर यादव है। सचिन ही अपने परिवार के एकमात्र जीविकोपार्जक था जिसकी लाश देखकर सभी बेसुध हैं। मां होश आने पर दहाड़ मारती है। पिता और छोटे भाई की आंसू थम नहीं रही है। गांव गमगीन हो उठा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

सचिन यादव की लाश मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। हजारों लोग वहां जुट गए। किसी को भी विश्वास नहीं था सचिन को कोई मार भी सकता है उसकी हत्या भी हो सकती है। तेज धारदार हथियार से गर्दन काटकर हुई हत्या के खिलाफ लोग उबल पड़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

ग्रामीणों ने हत्या की जांच, हत्यारे की गिरफ्तारी और परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग को लेकर बहेड़ी- लहेरियासराय सड़क को जोरजा गांव के निकट जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाया।

मौके पर लोगों का कहना था कि सचिन का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मगर उसकी हत्या हो जाती है और हत्यारे हत्या के बाद सचिन के घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव के ही मरचौड़ी गाछी में उसकी लाश को फेंक दिया जिसे सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने देखा। पुलिस को खबर की। परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खोजी कुत्ता के पहुंचने के बाद भी हत्या का कोई सुराग कहीं नहीं मिला।

बाद में अनुमंडलीय आरक्षी पदाधिकारी डॉ. कुमार सुमित भी घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। एफएसएल की टीम की जांच में जुटी हुई है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। जल्द हत्याकांड का पटाक्षेप होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses