spot_img

मधुबनी के बगीचे में मिली एक साथ दो महिलाओं की सिर कटी लाशें…दोनों महिलाओं की चढ़ा दी गई थी कहीं और बलि…

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी से बड़ी खबर है जहां दो महिलाओं की एक साथ सिरकटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी तक दोनों महिलाओं की लाश की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों महिलाओं की कहीं और बलि चढ़ाकर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है। हालांकि, पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। लोगों में दहशत है। तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला फुलपरास थाना क्षेत्र का है जहां अररिया ओपी थाना क्षेत्र के परसा के एक आम के बगीचे से दो महिलाओं की सिर कटी लाश मिली है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद सिर को वहीं गायब कर यहां आम के बगीचे मे फेंक दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एक साथ दो-दो महिलाओं की लाश मिलने से लोगों में दहशत है।

- Advertisement -

हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। लोगों की भीड़ बगीचे में उमड़ पड़ी। अररिया ओपी थाना पुलिस घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। अररिया थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि लोगों ने दो लाशें मिलने की सूचना थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आम के बगीचे से शव को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily

मुंगेर की धरती से बिहार के गांवों को मिली बड़ी शक्ति! CM Samrat ने लॉन्च की वो योजना, जिससे बदल जाएगी तकदीर

Bihar Panchayat Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पंचायत विकास योजना' लॉन्च की, जिससे अब गांव अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास कार्य तय करे#BiharPanchayatScheme,#SamratChaudhary,#MungerNews

Patna High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, जानें कब से आवेदन?

Bihar High Court: पटना हाई कोर्ट में सरकारी वकीलों की नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। सभी मौजूदा वकीलों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे 33% महिला आरक्षण के साथ पारदर्शी भर्त#BiharHighCourt,#WomenReservation,#BiharNews