spot_img

अश्लीलता से दूर, श्रद्धा, भाईचारगी के साथ मनाएंगें सरस्वती पूजनोत्सव

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आम – आवाम से सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारें के साथ सरस्वती पूजा मनाने की प्रशासनिक अपील के साथ मंगलवार को केवटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार झा व थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सरस्वती पूजा को संपन्न कराने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं सरकारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करने पर बल देते हुए सरस्वती पूजा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारें के साथ मनाने का निर्णय किया गया।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सह प्रभारी बीडीओ ने लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व – त्योहार के मौके पर कुछ असामाजिक तत्व हमेशा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें ताकि समाज को अलग करने के उनके मनसूबे पर पानी फेरा जा सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा स्थापित व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। बगैर लाइसेंस के प्रतिमा स्थापित व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले आयोजन समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

डीजे व अश्लील गीत बजने पर पूर्णरूपेण प्रतिबंद्व रहेगी। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं  तथा शांति समिति के सदस्यों से सरस्वती पूजा  के दौरान शांति बनाये रखने में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद  जनप्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भी सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कें संबंध में कई सुझाव देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन अघिकारियों को दिया । मौके पर पुअनि मो.मोहसिन खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष फतेह अहमद, राजद अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, भाजपा केवटी पूर्वी मंडल महामंत्री संतोष कुमार साहु, मुखिया मो.अशफाक, बरही व लहवार के मो. अबजल हसन उर्फ फूल बाबू व पूरण साह, ननौरा के हीरा राम, पंसस जितेंद्र भगत, विजय कुमार झा, गंगा पासवान, शत्रुघ्न साह, राजाराम साह , रामपुकार यादव सहित कई मौजूद रहे।अश्लीलता से दूर, श्रद्धा, भाईचारगी के साथ मनाएंगें सरस्वती पूजनोत्सव

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Uttar Pradesh में भीषण सड़क हादसा, उन्नाव में पलटी डबल डेकर, बिहार के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, पढ़िए बड़ी...

यूपी बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्र

CNG की कीमतें फिर बढ़ीं, 11 दिनों में ₹6 महंगा हुआ ईंधन; जानें क्या होगा असर?

CNG की कीमतें: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी भी लगातार महंगी हो रही है। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है

Breaking News: बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोली, घायल — Khagaria Encounter

Khagaria Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। खगड़िया से लेकर किशनगंज तक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पु

बिहार में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, गर्मी में समर कैंप से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, जानिए सरकार का ‘ सम्राट ’ प्लान

मदरसा आधुनिकीकरण: बिहार सरकार छात्रों की बेहतर पढ़ाई को लेकर गंभीर दिख रही है! सम्राट चौधरी सरकार ने अब राज्य के मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने का प्लान बना