spot_img

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिविल एविएशन के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद कीर्ति आजाद को अपमानित किया गया। यह बात उन्होंने स्वंय कही कहा कि उचित सम्मान नहीं मिलने से आहत हूं। कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में उपेक्षा किए

- Advertisement -

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

- Advertisement -

जाने की बात कही। कहा कि अस्थाई टर्मिनल रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बन रहा है और यह सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का कार्यक्रम है, ऐसे में सांसद होते हुए भी कार्यक्रम में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। राज्य सरकार की ओर से एक इंच जमीन नहीं दी गई। जमीन

- Advertisement -

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

अधिग्रहण का काम भी पूरा नहीं किया गया। ऐसे में, सच बोलने पर सांसद का अपमान और उनका साथ देने वालों को जेल भेजे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कीर्ति आजाद ने कहा कि ये कैसा प्रशासन है, जो सवाल करने पर उनके कार्यकर्ता को जेल भेज देता है। इसकी तुलना उन्होंने जंगल राज से की, कीर्ति आजाद ने कहा कि मिथिला का अपमान किया गया। स्थानीय सांसद को स्वागत भाषण देने नहीं दिया गया। श्री आजाद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं है। जमीन रक्षा मंत्रालय की है व

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करा रही है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से एक भी ईंट नहीं लगाई गई। हवाई जहाज कहां से आएगा जाएगा इसका फैसला एविएशन मिनिस्ट्री करता है, फिर राज्य सरकार को क्रेडिट कैसे? इसके बाद कार्यक्रम बायकॉट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरेश प्रभु को इसकी सूचना उन्होंने दे दी, जिसके बाद विरोध स्वरूप वह कार्यक्रम छोड़ कर चले गए।

 

अगले साल  तय है हम उड़ेंगे

 

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार  कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अगले छह महीने के अंदर दरभंगा से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। दो विमानन कंपनियों स्पाइस जेट व इंडिगो ने केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत दरभंगा से मुंबई, बेंगलुरू व दिल्ली की सेवा के लिए निविदा डाली है। वैसे, विमान सेवा शुरू करने के पहले सरकार को दरभंगा में एयर फोर्स एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन व प्रवेश के लिए जमीन उपलब्ध करानी होगी। सरकार अगर जमीन उपलब्ध करा देती है तो दरभंगा से अगले छह महीनें में विमान सेवा शुरू हो सकती है। इधर, सरकार ने

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

एलान किया है कि वह अगले पांच सालों में हवाई अड्डों पर एक लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि वह हवाई सेवा को सुगम बनाने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। सरकार का इरादा आसपास के शहरों तक आने जाने के लिए भी

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

हेलिकॉप्टर सर्विस शुरू करने का भी है। वहीं सरकार ने बिहार जाने वाले यात्रियों को खुशखबरी भी दी है। दरअसल, बिहार के दरभंगा के लिए उड़ानें अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएंगी। दरभंगा के लिए अगले साल जनवरी से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। लेकिन भागलपुर से अभी यह सेवा शुरू नहीं होगी क्योंकि किसी भी एयरलाइंस ने भागलपुर के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए बोली नहीं लगाई है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

किया। इसी के साथ दरभंगा में एयरपोर्ट बनने की शुरुआत हो गई। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। जून-जुलाई तक यहां से हवाई सेवा की शुरुआत होने की संभावना है। शुरुआती दौर में दरभंगा से मुम्बई,

कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

बेंगलुरु और दिल्ली के लिए यहां से फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। दरभंगा में बनने वाले एयरपोर्ट का टर्मिनल 15000 वर्गफीट में होगा। यहां छह चेक इन काउंटर होंगे। इस एयरपोर्ट की पीक आवर में क्षमता 100 यात्रियो की होगी। एयरपोर्ट पर एलईडी लाइट, आवाज को कम करने के लिए ग्रीन बेल्ट होंगे।कीर्ति अपमानित, कहा, नीतीश को क्रेडिट कैसे…बहिष्कार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan

पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट पर बड़ी कार्रवाई! खाद्य संरक्षा विभाग ने पकड़ा गंदा खेल, लाखों का सामान जब्त

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के वेयरहाउस में अनियमितताएं पाईं। गंदगी, खराब भंडारण और बैच नंब #BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodSafetyAction