spot_img

डाक सेवक संघ के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष मो. जफर हुसैन को मिली समारोह के साथ विदाई

spot_img
- Advertisement -

डाक सेवक संघ के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष मो. जफर हुसैन को मिली समारोह के साथ विदाईदरभंगा/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। रैयाम उप डाकघर के तहत इजरा ब्रांच पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मी व ग्रामीण डाक सेवक संघ के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष मो. जफर हुसैन सेवानिवृत्त हो गए। रैयाम उपडाकघर में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें डाक कर्मियों ने विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपडाकपाल राजकुमार राम ने कहा कि सरकारी सेवा में हर कोई कर्मी को सेवानिवृत्त होना तय है लेकिन सरकारी सेवा के दौरान हर कोई कर्मी एक-दूसरे से आपस में ऐसे मिल-जुल जाते हैं कि जब अलग होने का समय आता है तो आंखें जरूर नम हो जाती है।उन्होंने कहा कि श्री हुसैन एक अच्छे  व कर्मठ कर्मी में जाने जाते थे। कार्यालय में उनकी कमी हर कोई कर्मी महसूस करेंगे जबकि फिरोज अहमद ने कहा कि एक अच्छे कर्मी के साथ-साथ श्री हुसैन साहब ने ग्रामीण डाक सेवकों की मांग को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। उनका हर कर्मियों को अच्छा सहयोग मिलता रहा जबकि कामेश्वर ठाकुर ने कहा जफर साहब तो सेवानिवृत्त हो गए हैं लेकिन  उम्मीद करते हैं कि उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आखिर में सेवानिवृत्त कर्मी जफर हुसैन ने कहा कि मैं यहां मौजूद सभी कर्मियों को आभार प्रकट करता हूं कि आप सबों का मुझे सहयोग मिलता रहा। यही कारण था कि मुझे अपने कार्य के दौरान किसी तरह का दिक्कत नहीं हुआ। इस अवसर पर इंद्रदेव दास, अमरेंद्र यादव, जय किशोर यादव, सदानंद मिश्र, खलीकुल जमां, सतीष चंद्र,अभय कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार झा, मो. तारिक, मो. मकबुल, राम सोभन साह, मो. रिजवान, आदिल हुसैन, मो.आकिब, मो. महताब, मो. जुनैद समेत अन्य उपस्थित थे।डाक सेवक संघ के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष मो. जफर हुसैन को मिली समारोह के साथ विदाई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan

पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट पर बड़ी कार्रवाई! खाद्य संरक्षा विभाग ने पकड़ा गंदा खेल, लाखों का सामान जब्त

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के वेयरहाउस में अनियमितताएं पाईं। गंदगी, खराब भंडारण और बैच नंब #BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodSafetyAction