बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। पूरे इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या बनी मगर निदान का कहीं से कोई रास्ता नहीं निकल रहा। इससे सबसे अधिक हलकान घर की गृहस्थी संभाल रहीं महिलाएं हैं जो इसका खामियाजा सबसे अधिक भुगत रहीं हैं। इन्हीं परेशानियों से तंग गणेश बनौल बलनी गांव की आधा दर्जन महिलाओं ने मंगलवार को सरकार व प्रशासन के लिए खतरे की अमंगल शुरूआत कर दी। अनुमंडल कार्यालय के समकक्ष पेयजल संकट को लेकर धरना देती पारो देवी, सूर्यमुखी देवी, अमोला देवी, प्रेम देवी ने सरकार व प्रशासन पर लापरवाही बरतने का तमंगा लगाया।
कहा कि गांव में पेयजल के हाहाकार मचा है। आधे से अधिक चापाकलों में पानी नहीं आ रहा। कुछ दिनों पूर्व टैंकर से जलपूर्ति की गई फिर बंद।तीन महीनों से डीएम साहेब भी आए जलपूर्ति हो रही थी लेकिन सब बंद हो चुका है। आपूर्ति फिर से ठप है उसे अविलंब चालू कराया जाए जिससे तत्काल समाधान हो सके।









You must be logged in to post a comment.