मधुबनी में बस से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत, राजनगर-मधुबनी मार्ग पर ग्रामीणों का उपद्रव
- Advertisement -
मधुबनी, खबरयुग। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में आज सडक़ दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है। बताया जाता है कि राजनगर-मधुबनी मार्ग पर अमादा बेल्हवार गांव के निकट एक अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही बीस वर्षीय देवेंद्र यादव व तैइस वर्षीय पारस कुमार यादव की मौत हो गई। युवक लौकही थाना क्षेत्र के कुरिबन गांव निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, नरहिया बाजार से ट्रैक्टर लौकही की और जा रहा था जबकि बाइक सवार लौकही से नरहिया बाजार की और आ रहा था। इसी बीच बलुआ के निकट ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई।
- Advertisement -
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा। लौकही के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की खोजबीन चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। दुर्घटना की सूचना युवकों के परिवार वालों को मिलने के साथ ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। इसबीच घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने राजनगर-मधुबनी मार्ग को घटनास्थल के निकट जाम कर करीब चार घंटे तक इस मार्ग पर परिचालन को बाधित कर दिया। बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त करा दिया है।
Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की
#BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP
Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप
#BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics
Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा
#JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan
Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के वेयरहाउस में अनियमितताएं पाईं। गंदगी, खराब भंडारण और बैच नंब
#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodSafetyAction
You must be logged in to post a comment.