spot_img

मिथिला विकास बोर्ड देने में नीतीश सरकार की रूचि नहीं, फूंका पुतला, उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। मिथिला विकास बोर्ड की मांग को लेकर एनएच 57 पर सड़क जाम प्रदर्शन कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज फर्जी एफआईआर के खिलाफ एमएसयू कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च के बाद केवटी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंकते हुए जमकर तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व पचीस फरवरी को प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सहित कई मांगों को लेकर एमएसयू कार्यकर्ताओं का लगातार पांच दिनों तक अनशन समाप्त करते हुए उसके दूसरे दिन पुतला दहन किया।

- Advertisement -

इससे पूर्व अनशन पर बैठे अमित ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर अभिषेक कुमार झा की हालत बिगड़ने के बाद भी प्रशासनिक सुधि नहीं लेने से नाराज कार्यकर्ता आज फिर सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई, दोषी पदाधिकारियों को निलंबित नहीं कर सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी मंशा कतई मिथिला विकास बोर्ड देने की नहीं है इसके खिलाफ अब आगे की ठोस रणनीति बनेगी। सरकार की मनमानी उजागर हो गई है। छात्रों के हितों से नीतीश सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है।मौके पर प्रवीण, आकाश, सौरभ, मुन्ना, रवींद्र, राजन, मणिरंजन, प्रियरंजन, कृष्णा, गोङ्क्षवदा, निजामुद्दीन, सुजीत, अर्जुन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मिथिला विकास बोर्ड देने में नीतीश सरकार की रूचि नहीं, फूंका पुतला, उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture