मुंह में रूमाल ठूंसा, हाथ-पैर बांधे, हत्या कर मधुबनी के युवक को लटका दी पेड़ पर
मधुबनी, खबरयुग। खुटौना में एक नवनियुक्त युवा शिक्षक की हत्या कर शव को अपराधियों ने पेड़ से लटका दिया। थाना के मालगोदाम से पूरब आम बगीचे में रविवार की सुबह राजस्थान में नवनियुक्त युवा शिक्षक छब्बीस वर्षीय प्रमोद कुमार महतो की लाश मिली। उसकी हत्या कर उसे पेड़ से अपराधियों ने लटका दिया था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रमोद की लाश पेड़ पर फंदे से झूलती मिली। प्रमोद के मुंह में रूमाल ठूंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे। जानकारी मिलते ही पूरे इलाके के लोग जुट गए। बाद में पहुंची पुलिस ने स्थानीय नवटोल मोहल्ले के प्रमोद कुमार महतो की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी अभी तक नहीं हुई थी और वह मधुबनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था कि इसी बीच उसकी नौकरी राजस्थान में बतौर शिक्षक हो गई थी। जानकारी के अनुसार, प्रमोद नेहरू युवा केंद्र से भी जुड़ा था और काफी ऊर्जावान था। उसके एक भाई खुटौना में ही कोचिंग चलाते हैं।
वहीं, पुलिस को आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। कारण, प्रमोद की राजस्थान में शिक्षक पद पर नियुक्ति हो जाने से वह बहुत जल्द वहां जाने वाला था लेकिन इस बीच सुबह लोगों ने पेड़ पर शव लटका देख इलाके में कई चर्चाओं ने जन्म ले लिया। एसडीपीओ सुनीता कुमारी, खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया साथ ही पेड़ से लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रमोद के मुंह में रूमाल ठूंसा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे थे। इससे अनुमान लगाया जाता है कि उसकी हत्या की गई है। पीडि़त युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वैसे, पुलिस उसकी रिश्तेदारी में कुछ अनबन की बात को भी नजरअंदाज नहीं कर रही जहां से उसे पिछले दिनों धमकी भी मिली थी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।








You must be logged in to post a comment.