spot_img

विधानसभा में उठी बात तब जाकर पहुंची मौत के बाद की राहत

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थनीय विधायक जीवेश कुमार ने  आकस्मिक मौत मामले में मृतक के परिजनों को चार चार लाख का चेक शनिवार को सौंपा। इसमें अतरवेल-जाले पथ पर भरवाड़ा दोसिमना चौक के नजदीक जाले  ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के ब्रह्मपुर के स्व. गंगाधर मिश्र के पुत्र रविकांत मिश्रा व शशिकांत मिश्रा के पुत्र रमण कुमार मिश्रा के परिजनों को यह चेक मिला है। इनकी मौत सा मई को सड़क हादसे में हो गई थी। वहीं, जाले के काजी बहेरा पंचायत के खोरिया टोल के 28 वर्षीय शिवकुमार शर्मा के पुत्र उमेश शर्मा व कछुआ पंचायत के कछुआ सुंदरवन के रेवती रमन के पुत्र साठ वर्षीय जामुन कमती की मौत गत सोलह अप्रैलको जाले-अतरबेल पथ पर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के पास वाहन की ठोकर से हो गई थी।इसके अलावे बसंत की दो लड़की नारायण महतो की पुत्री प्रियंका कुमारी व अमीरी महतो की पुत्री राधा की मौत चौदह सितंबर को पोखर में डूबने से हो गई थी। सभी पीड़ित परिवारों के परिजनो को विधायक ने चेक सौंपा। इस मामले में विधानसभा क्षेत्र में आकस्मिक मौत में आज तक सरकार पीड़ित परिवार के परिजनों को सहायता राशि क्यों नहीं मिला पर मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग ने सहायता राशि देने का आश्वासन सदन में दिया। इसके बाद यह राशि दी गई है। मौके पर सीओ कमल कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेद्र प्रसाद, जाले मंडल भाजपा के अध्यक्ष विनय कुमार झा, काजी बेहरा मुखिया महेश शाह, बसंत  मुखिया उपेंद्र महतो समेत गांव के अन्य लोग मौजूद थे।विधानसभा में उठी बात तब जाकर पहुंची मौत के बाद की राहत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 7 बच्चों समेत 18 लोग घायल, ऑटो के उड़े परखच्चे

जमुई सड़क हादसा: झारखंड से बिहार लौट रहे शादी समारोह के मेहमानों की खुशियां...

Bihar News: बिहार सुशासन का न्यू टेलर …CM सम्राट का DM-SP को अल्टीमेटम, 2 माह में दें रिजल्ट, 10 से 2 बैठें ऑफिस में

बिहार सुशासन: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के...

Samastipur News: समस्तीपुर में Bihar Vigilance Raid एक लाख की रिश्वत लेते अस्पताल का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के समस्तीपुर में एक एक्स-रे टेक्नीशियन से एक लाख रुपये...

Darbhanga Politics: दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी की कुर्सी गई … Darbhanga में खलबली!

दरभंगा राजनीति: बिहार के दरभंगा में सियासी हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद...