spot_img

शकील अहमद ने देशज से कहा, यह तो झांकी है, अभी तो लोकसभा बाकी है

spot_img
- Advertisement -

शकील अहमद ने देशज से कहा, यह तो झांकी है, अभी तो लोकसभा बाकी हैआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में एक भी जगह भाजपा को बहुमत नहीं मिली। जो इस बात का संकेत दे रहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव में इससे और बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। यह बात पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कही। डॉ. अहमद  देशज टाइम्स से विशेष बातचीत कर रहे थे। श्री अहमद ने कहा कि तीन राज्य में जिस तरह से कांग्रेस को बहुमत मिला है वह एक झांकी है अभी तो लोकसभा बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता, देश में उन्माद फैलाने व झूठे वायदे से तंग आ गई है, जिसका परिणाम पांच राज्यों में देखने को मिला है। श्री अहमद ने कहा कि कांग्रेस मुक्त देश की बातें करने वाली पार्टी, खुद देश मुक्त होने वाली है। इसकी शुरूआत पांच राज्यों की जनता ने कर दी है। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता इससे अच्छा परिणाम देगी। देश का युवा, किसान व छोटे-छोटे कारोबारी को केंद्र की भाजपा सरकार ने करीब साढ़े चार साल में कहीं का नहीं छोड़ा। श्री अहमद ने देशज टाइम्स के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं में जो भी वादे किए गए हैं, उसपर कांग्रेस खड़ा उतरेगी। कांग्रेस कभी भी झूठे वादों की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह देश की जनता को साथ लेकर चलती है।शकील अहमद ने देशज से कहा, यह तो झांकी है, अभी तो लोकसभा बाकी है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis