केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बीआरसी भवन खिरमा-पथरा में एनआइओएस के तहत चल रहे डीएलएड प्रशिक्षण ( 2017-19) सत्र के समापन पर रविवार कोसमापन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्लस टू जयलाल गेनालाल साह उच्च विद्यालय में डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षक की ओर से आयोजित समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीओ अजीत कुमार झा , बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा व प्रभारी बीईओ कृष्ण कुमार तथा प्रभारी थानाध्यक्ष मो.मोहसिन खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भाग्य निर्माता है। कहा कि आप सभी प्रशिक्षित शिक्षक की डिग्री हासिल करने जा रहे आप बच्चों को सही मार्गदर्शन दें और विद्यालयों में जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करे तभी इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बीईओ ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक पूरा करें। डीएलएड के प्रशिक्षण से शिक्षकों को बहुत लाभ मिलेगा। बीपीआरओ शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए टीटी प्लान पर जोर दिया । प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण ही शिक्षा प्राप्त करने का एक मात्र तरीका नहीं है। अध्यापन के पेशे में सतत सीखना होता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका रजनी कुमारी व ममता कुमारी के मैथिली स्वागत गीत मंगलमय दिन आजु हे… से हुई। अध्यक्षता बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा ने की जबकि संचालन शशिभूषण मंडल गुड्डू व इफेतखार अहमद आरजू ने संयुक्त रूप से किया । समारोह को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सह निर्वाचन प्रशिक्षक प्रशांत कुमार झा, डीइएलइडी केवटी के समन्वयक डॉ .रामकल्याण प्रभाकर, डॉ. सुषमा झा, पुअनि अरूण कुमार सिंह, सीबीआई कोयलास्थान के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, उपप्रमुख पति ज्याउल होदा छोटू, विजय प्रघान , खुशीॅद आलम, सुबोघ कुमार, मुकेश कुमार, प्रणव कुमार सिंह सहित कई ने संबोधित किया। इस दौरान आगत अतिथियों को पाग, चादर, पुष्प माला व डायरी व कलम से सम्मानित किया गया।








You must be logged in to post a comment.