spot_img

Bihar News: चार दुकानों में दस लाख से अधिक की चोरी, आक्रोशित व्यवसायियों ने किया बाजार बंद, सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ निकाली भड़ास

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय जिला में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। बेखौफ बदमाश यहां लगातार हत्या, गोलीबारी, लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बुधवार की देर (angry-businessmen-closed-the-market) रात भी बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित लखमिनियां बाजार (बलिया बाजार) में बेखौफ बदमाशों ने चार दुकानों में जहां भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

वहीं, दो दुकान का ताला तोड़कर लूटपाट करने का प्रयास किया गया। घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने गुरुवार को बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया और सड़क जाम कर पुलिस की कार्यशैली का विरोध कर रहे हैं।

व्यवसायियों का कहना है कि बलिया बाजार में बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस चैन की नींद सोई हुई है। व्यवसायी सौरव सिंघानिया, विनोद रस्तोगी आदि ने बताया कि बुधवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने राजीव रस्तोगी के किराना दुकान, सुशील जलान के किराना दुकान, गुड्डू सिंघानिया के कपड़ा दुकान एवं राजीव यादव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर दस लाख से अधिक की चोरी कर ली।

दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर कीमती सामान पिकअप पर लोड करने के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची। जिसके कारण आक्रोशित होकर हम लोगों ने दुकान बंद कर दिया है, जब तक पुलिस के वरीय पदाधिकारी आकर बाजार में घट रहे आपराधिक वारदात पर रोक लगाने का ठोस उपाय नहीं करेंगे, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

बुधवार की देर शाम भी बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे बलिया बाजार स्थित दिलीप ज्वेलर्स के मालिक दिलीप पोद्दार के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया लेकिन मालिक के साथ चल रहे स्टाफ द्वारा विरोध करने और हल्ला मचाए जाने पर बदमाशों ने दिलीप ज्वेलर्स के स्टाफ जयप्रकाश सिंह को गोली मार दिया।

इसके अलावा भी बदमाशों ने कई जगह गोलीबारी किया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच पड़ताल करने का दावा कर ही रही थी कि देर रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।

इस संबंध में बलिया थाना की पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी और जांच करने का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन आक्रोशित व्यवसाई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं तथा दुकान बंद कर हंगामा कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar