spot_img

Manipur हिंसा के बीच फंसे बिहार के 163 छात्र सुरक्षित पहुंचे Patna, एयरपोर्ट पर Rose Welcome

spot_img
- Advertisement -

मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे 163 छात्र मंगलवार को सुरक्षित अपने राज्य बिहार पहुंच गये। वे आज पूर्वाह्न 11 बजे विमान सेवा से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अधिकारियों ने गुलाब देकर छात्रों का स्वागत किया।

- Advertisement -

बिहार के भी कई छात्र मणिपुर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने के लिए गए हैं। राज्य में बिगड़े हालात को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार इन छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

इसी के मद्देनजर मणिपुर से छात्रों का ग्रुप विशेष फ्लाइट से आज पटना पहुंचा है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश में इन छात्र-छात्राओं को बिहार में अपने घरों को पहुंचाया जा रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जाले अस्पताल में हुआ चमत्कार! एक साथ तीन बच्चों का जन्म, माँ और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

छात्रों को लेने के लिए उनके परिवार के लोग भी एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। बच्चों को आंखों के सामने देख कई अभिभावकों की आंखें डबडबा गयीं।

मणिपुर से लौटे छात्रों ने आप बीती साझा करते हुए कहा कि मणिपुर में हालात बहुत खराब थे। जहां हम रुके थे वहां से थोड़ी दूर पर बमबारी हो रही थी। हम बहुत डरे हुए थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में एक आंगन में दरकी खून, घरेलू कलह का क़त्ल! भैंसुर की लाठी से हत्या

उम्मीद नहीं थी कि हम घर वापस आ पायेंगे लेकिन बिहार सरकार की मदद से हम अपने घर वापस आ सके। सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर इंफाल से हमलोगों को लेकर फ्लाइट पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। इसमें से 21 स्टूडेंट्स झारखंड के थे, जिन्हें बस से रांची भेजा गया है। छात्रों ने इसके लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:  सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा भड़की हुई है। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बिहार के करीब 300 स्टूडेंट्स मणिपुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में फंसे थे। राज्य सरकार ने वहां फंसे बिहार के स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए मणिपुर सरकार से बात की थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety