spot_img

बिहार बीजेपी में खूनी साजिश के अपने ही बने जानी दुश्मन, बीजेपी नगर अध्यक्ष ने दी भाजपा ब्लॉक प्रेसिडेंट के हत्या की सुपारी, कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ नेता भी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर भाजपा से जुड़ी आ रही है। पहले तो यह खबर आई कि बिहार में अपराधी अब  नेता-विधायक को भी नहीं बख्श रहे। उन्हें अपना निशाना बना रहे। मगर जो जानकारी छनकर इस मामले में आ रही है उसमें खुद पार्टी के लोग उस नेता के जानी दुश्मन बन बैठे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला मुंगेर जिले का है, जहां एक बीजेपी नेता की हत्या की साज़िश रची गई। हैरानी की बात तो ये है कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी ने ही उनकी हत्या की योजना बना दी। इसके लिए उसने हत्यारों से डील किया और उन्हें मर्डर के लिए पैसे भी दिए।

 

 

जानकारी के अनुसार, मुंगेर में बीजेपी नगर अध्यक्ष ने अपनी ही ब्लॉक प्रेसिडेंट की हत्या की सुपारी दो कॉन्ट्रैक्ट किलर की दी थी, लेकिन पुलिस ने इस साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर मनरेगा घोटाला की डकार... 13 साल बाद...3.74 लाख गबन करने वाला इंजीनियर पटना से गिरफ्तार

 

इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने जमालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ​किस्तो की हत्या के लिए दो सुपारी किलर मिथुन ठाकुर और विक्की साह को हायर किया था, ये पूरी डील 3 लाख रुपए में तय हुई थी, जिसमें 50 हजार रुपए एडवांस के साथ किस्तों का पता और फोटो भी दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

 

वशिष्ठ ने हत्या की ये साजिश जमीन विवाद के चलते रची थी। मुख्य आरोपी वशिष्ठ, किस्तो के साथ रीयल स्टेट के कारोबार में साझीदार के तौर पर काम करता था। पैसे बांटने को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या की साजिश रची। इससे पहले वशिष्ठ के रिश्तेदार ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में किस्तो और दो अन्य के खिलाफ साफियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

 

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर मनरेगा घोटाला की डकार... 13 साल बाद...3.74 लाख गबन करने वाला इंजीनियर पटना से गिरफ्तार

समय रहते पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस के साथ दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने रंजिश के चलते 3 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से बीजेपी नेता की जान बच गई।

 

वशिष्ठ कुमार ने दोनों सुपारी किलर्स को कृष्ण कुमार की हत्या का ठेका उसी के मुस्कान ढाबे पर करने का दिया था, इसी के चलते  मिथुन और विक्की कई दिनों से ढाबे के पास घंटों रेकी करते थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें कृष्ण कुमार के आने-जाने का सही वक्त पता नहीं चल पा रहा था…कृष्ण कुमार का ये ढाबा मुंगेर-सुल्तानगंज मार्ग पर है।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर मनरेगा घोटाला की डकार... 13 साल बाद...3.74 लाख गबन करने वाला इंजीनियर पटना से गिरफ्तार

 

मुंगेर के सफियाबाद ओपी थाना इलाके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मुस्कान होटल के मालिक और बीजेपी नेता जमालपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष किष्टो सिंह का मर्डर करने आए थे। इसका मुख्य साजिशकर्ता भाजपा का ही ओबीसी मोर्चा का जमालपुर नगर अध्यक्ष वशिष्ठ है। खुलासे के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता को भी धर-दबोचा।

 

सर्विलांस के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों सुपारी किलर्स को धर दबोचा, पूछताछ में इन्हीं दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि कृष्ण कुमार की हत्या की साजिश बीजेपी नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने रची थी…जिसके बाद पुलिस ने वशिष्ठ को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया, वही इस बीच, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि कि वशिष्ठ के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पार्टी से उसे निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में ATM फ्रॉड, कार्ड बदलकर उड़ाए ₹82,000, पढ़िए 5 युवक, धक्का और धोखा!

एटीएम फ्रॉड: आजकल चोर-उचक्के नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में लगे हैं और...

Speedy Trial: मधुबनी डीएम का बड़ा आदेश, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर, बढ़ेगी दोष सिद्धि दर!

Speedy Trial: मधुबनी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पीड़ितों को तुरंत इंसाफ...

Bhagalpur News: तेरा फितूर… Instagram पर प्यार का खौफनाक अंजाम! शादी के मंडप से दूल्हे ने किया इनकार, लड़की पक्ष में मचा हंगामा

Instagram पर प्यार: भागलपुर में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का...

Bhagwat Katha: दरभंगा में आचार्य वेदानन्द शास्त्री ने बताया महारास का गूढ़ रहस्य, जीवन के हर ह्रास का होता है अंत

Bhagwat Katha: दरभंगा बेनीपुर के नवादा गांव में इन दिनों भक्ति की बयार बह...