spot_img

गायघाट के BDO Dr. Vimal Kumar का Madhubani के लखनौर में तबादला, समारोह के साथ दी गई सम्मानित विदाई

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, गायघाट। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार का मधुबनी ज़िले लखनौर प्रखंड में स्थानांतरण हो गया है। स्थानांतरण हो जाने पर उनके सम्मान में प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभाकक्ष में शनिवार को जनप्रतिनिधियों की ओर से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

विदाई सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में बीडीओ को शॉल, अंगवस्त्र व गुलदस्ता व बुके देकर देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

इस मौके पर बीडीओ डां विमल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गायघाट की तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीण लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा यादगार बना रहेगा। इस दौरान बीडीओ भावुक हो गए और उपस्थित कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों से अनजाने में हुई किसी भूल के लिए क्षमा करने की भी बात कही।

- Advertisement -

वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने बीडीओ की कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर सीओ वीणा भारती, बीपीआरओ संजय पासवान, शिक्षक उमेश राय, अंजय पटेल, ओम प्रकाश ठाकुर समेत प्रखंड के तमाम पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी तथा प्रखंड कर्मियों से सभाकक्ष खचाखच भरा हुआ था।

वहीं, इस मौके पर बीडीओ डॉ. विमल कुमार ने प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक तथा कार्यपालक सहायकों को उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। वहीं फिलहाल, बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सीओ वीणा भारती को दी गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur