spot_img

नगालैंड चुनावों से पहले JDU उम्मीदवार के भतीजे की हत्या

spot_img
- Advertisement -

नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में जनता दल के एक उम्मीदवार कोरीडांग निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार चालुकुम्बा ओ का भतीजा का शव मिला है। वह 21 फरवरी से लापता था। नगालैंड पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इमकोंगचिबा के रूप में हुई है, जो कोरीडांग निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) के उम्मीदवार चालुकुम्बा ओ का भतीजा था। कोरीडांग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के अलावा भारतीय जनता पार्टी और एनपीएफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस को सच्चाई का पता लगाना चाहिए। गौरतलब है कि 60 सदस्यों वाली नगालैंड विधानसभा के लिए 27 फरवरी को वोट पड़ेंगे और मतों की गिनती दो मार्च को होगी। चुनाव मैदान में कुल 183 उम्मीदवार हैं और इनमें सिर्फ चार महिला उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी शशांक शेखर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चुनाव से पहले नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के प्रमुख शुरहोजेली लीजित्सू ने कहा है कि चुनाव के बाद गठबंधन का विकल्प अब भी खुला है, लेकिन ये तय नहीं है कि वे किस पार्टी का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बहुत खास है, क्योंकि पहले केवल 3-4 पार्टियां ही लड़ती थीं, लेकिन इस बार 12 पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही लीजित्सु ने कहा कि हमारी एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है, बाकी राष्ट्रीय पार्टियां हैं।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘चुंगटिया गांव निवासी इमकोंगचिबा और एक अन्य व्यक्ति मंगलवार रात से लापता थे। बाद में दूसरा व्यक्ति घर लौट गया। लेकिन, इमकोंगचिबा का शव एक जंगली इलाके में सड़क के किनारे मिला।

- Advertisement -

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे JDU उम्मीदवार ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘वे इस घटना के पीछे किसी तरह से शामिल हो सकते हैं। हमें अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, केवल इतना पता है कि कुछ बदमाश शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses