spot_img

बिहार के Arrah, Sasaram, Chhapra, Siwan, Vaishali, Muzaffarpur और Bhagalpur,में नए स्पर्श सेवा केंद्र शुरू, KS Anupam ने कहा, पेंशनधारी अब उठा सकेंगे नई तकनीक का लाभ

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : रिटायर्ड सैनिकों को पेंशन संबंधी सेवाएं मुहैया कराने लिए बिहार के सात जिलों आरा, सासाराम, छपरा, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में नए स्पर्श सेवा केंद्रों का हुआ शुभारंभ, अब बिहार में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई नौ, पेंशनधारी शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम के दौरान आज 381 पेंशन से संबंधित शिकायती मामलों का किया गया निपटारा

- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स। देश के रिटायर्ड सैनिकों को पेंशन संबंधी सेवाओं के सुविधाजनक एक्सेस मुहैया कराने के लिए बिहार के सात जिलों में नए ‘स्पर्श’ सेवा केंद्रों का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि रसिका चौबे, आईडीएएस, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) एवं रक्षा लेखा महानियंत्रक की ओर से किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मौके पर मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, एसएम, जीओसी, झारखंड एवं बिहार सब एरिया, दानापुर कैंट, केएस अनुपम, अपर सचिव (गृह), बिहार सरकार, मिहिर कुमार, रक्षा लेखा नियंत्रक, पटना और एस के मालवीय, अपर महानिदेशक, पीआईबी, पटना मौजूद थें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

भारत सरकार के रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय, पटना की ओर से पीसीडीए (पेंशन) प्रयागराज के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल भवन सभागार, नेहरू पथ, पटना में किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय पेंशनभोगी शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रसिका चौबे, आईडीएएस, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) एवं रक्षा लेखा महानियंत्रक ने कहा कि पेंशनधारियों को सही समय पर सही पेंशन मिल सके।

इस उद्देश्य के साथ बिहार के सात जिलों-आरा, सासाराम, छपरा, सीवान, वैशाली, मुजफ्परपुर एवं भागलपुर में स्पर्श सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया है।

अब बिहार में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इन सात जिलों में, जहां इसीएचएस तथा कैंटिन की सुविधा है और जहां पेंशनधारी आते रहते हैं, वहां स्पर्श केंद्र खोले गए हैं ताकि पेंशनधारियों को सुविधा हो सके।

यह भी पढ़ें:  पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

रसिका चौबे ने कहा कि देश भर में कुल 181 स्पर्श सेवा केंद्र स्थापित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि डिफेंस के लगभग 32 लाख पेंशनधारी हैं।

इनमें लगभग 22 लाख पेंशनधारी स्पर्श पोर्टल से जुड़े हुए हैं। बाकियों को शामिल करने के लिए हम प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग एक लाख 31 हजार पेंशनधारी हैं, जिसमें लगभग 81 हजार पेंशनधारी स्पर्श पोर्टल से जुड़े हुए हैं। पटना में सबसे ज्याद पेंशनधारी हैं। दूसरे स्थान पर आरा है, जहां पटना के बाद सबसे ज्यादा पेंशनधारी हैं।

उन्होंने कहा कि स्पर्श सेवा केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टीसीएस के साथ मिलकर स्पर्श पोर्टल की शुरूआत की गई है। हमलोग डिजिटल इंडिया के पथ पर अग्रसर हैं। इन प्रयासों से पेंशनधारियों को लाभ मिल रहा है।

मौके पर मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, एसएम, जीओसी, झारखंड एवं बिहार सब एरिया, दानापुर कैंट ने कहा कि स्पर्श सेवा केंद्र रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की एक अनूठी पहल और यह पेंशनधारियों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़ें:  Cyclone Arnab बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भयानक चक्रवात 'अर्नब' ने बढ़ाई Bihar समेत 8 राज्यों की चिंता! बिहार में बड़ा अलर्ट, जानें IMD का ताजा अनुमान |6 जिलों में स्कूल बंद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केएस अनुपम, अपर सचिव (गृह), बिहार सरकार ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि पेंशनधारियों को तकनीक का लाभ दिया जा रहा है। जिस काम में पहले काफी समय लगता था और परेशानी होती थी, अब तकनीक की मदद से वह सुलभ हो गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि स्पर्श सेवा केंद्र जिस तकनीक पर आधारित है, वह कहां तक लाभकारी हो रहा है, इसकी फीडबैक भी पेंशनधारियों से लिया जाना चाहिए।

‘स्पर्श’ सेवा केंद्रों के शुभारंभ के मौके पर चार वयोवृद्ध पेंशनधारियों-कर्नल हरेंद्र कुमार झा (सेवानिवृत), कैप्टन गोरख सिंह (सेवानिवृत), सुबेदार त्रिवेणी सिंह (सेवानिवृत) और हवलदार रामेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत) को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपर नियंत्रक हनुमान यादव, संयुक्त नियंत्रक समीर नौरंत्ये और प्रवीण रेड्डी, उप नियंत्रक विनित परासर एवं विजय कुमार तथा सहायक नियंत्रक बीबी राउत, सुब्रत बोस समेत बड़ी संख्या में रक्षा पेंशनधारी उपस्थित थें।

पेंशनधारी शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम के दौरान आज 381 पेंशन से संबंधित शिकायती मामलों का निपटारा किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety