Bihar Football: राज्य स्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के लिए भागलपुर की टीम किशनगंज के लिए रवाना हो गई है। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में यह महत्वपूर्ण प्रतियोगिता 11 जुलाई से किशनगंज में आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व मुस्लिम इंटर विद्यालय, भागलपुर की फुटबॉल टीम करेगी।
शनिवार को टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद फारूक आजम और मुस्लिम इंटर विद्यालय के खेल शिक्षक शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की। टीम के रवाना होने से पहले विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।






मुस्लिम इंटर विद्यालय पर टिकीं उम्मीदें
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मुस्लिम इंटर विद्यालय के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिलीं। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सफीउल्लाह, उप प्राचार्य अब्दुल हकीम, असर आलम अच्छू, मनोज मंडल, डॉ. विवेक कुमार जीतू, फैसल खान, अनूप घोष, नसर आलम, आमिर, सुनील, इजान मजीद और आकाश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने टीम को सफलता के लिए प्रेरित किया। सभी को उम्मीद है कि यह Bihar Football टीम शानदार खेल दिखाएगी।
ये हैं भागलपुर के युवा खिलाड़ी
भागलपुर की टीम में रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोबिंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल कुमार, बिष्णु कुमार, सुमन कुमार, करण किशोर और श्री लाल हेब्रम जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच कृष्णा कुमार इन युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जिले के लिए गौरव हासिल करना है।








