spot_img

बिहार में ऐसा भी होता है…नाम है कन्हैया यादव… पहले हथियार के दम पर किया विवाहिता से दुष्कर्म, फिर वकील बन कोर्ट में किया सरेंडर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में ऐसा भी होता है…नाम है कन्हैया… पहले हथियार के दम पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। फिर पुलिस को धता बताते हुए वकील बन कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया। मामला, भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एमबीए विभाग के पीछे 11 सितंबर की रात हथियार के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी कन्हैया यादव को पुलिस तलाशती रह गई मगर वह मिला नहीं। हद यह, वह जब मिला तब तलक वह कोर्ट में अपने आप को सरेंडर कर चुका था।

- Advertisement -

कन्हैया कुमार ने पुलिसिया मुस्तैदी व सक्रियता को धता बताते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने से पहले कोर्ट के अंदर मौजूद वकीलों से लेकर बाहर बैठे लोगों में से किसी ने भी वकील के ड्रेस में पहुंचे कन्हैया यादव को नहीं पहचाना। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा के जरिये जेल भेज दिया।

कोर्ट के सामने उतारा वकीलों का काला कोट

आरोपी कन्हैया यादव एसीजेएम कोर्ट में करीब 15 मिनट रहा। उसके सामने ही उसके वकील ने सरेंडर सह जमानत याचिका दाखिल की। करीब पौने 11 बजे एसीजेएम आरके रैना की मौजूदगी में जब सरेंडर के लिए कन्हैया यादव का नाम पुकारा गया तो उसने कोर्ट के सामने ही वकीलों की ओर से पहना जाने वाला काला कोट उतार दिया।

कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसके इस अंदाज को देखकर हरेक शख्स हैरान हो गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिसिया सूत्रों की मानें तो अब कन्हैया यादव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses