spot_img

Madhubani News| Laukahi News | लौकही गोलीकांड का Contract killer और Master Mind धराया

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Laukahi News | लौकही गोलीकांड का Contract killer और Master Mind पकड़ में आ गया है। दोनों की लौकही गोलीकांड मामले में पुलिस को तलाश थी। सुपारी किलर और मुख्य मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के साथ, अब तक दो अपराधियों की इस गोली कांड में गिरफ्तारी हो गई है।

- Advertisement -

Madhubani News| करियौत गांव से धराया मो. हजरत, पुलिस की गुप्त कार्रवाई

जानकार के अनुसार ,लौकही पुलिस ने औरहा गोलीकांड मामले में रविवार को एक सुपारी किलर व मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांड में संलिप्त मुख्य आरोपित औरहा निवासी मो. बेचू मियां के पुत्र मो. हजरत को गुप्त सूचना के आधार पर करियौत गांव से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Madhubani News| फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की देर रात स्थानीय थाना क्षेत्र के औरहा गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे औरहा निवासी मो. अय्यूब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया था। मुजफ्फरपुर से आई एफएसएल की टीम को जांच के दौरान बूलेट के प्लेट भी बरामद हुए थे।

- Advertisement -

Madhubani News| डॉग स्क्वायड और टेक्निकल सेल की  मदद भी आया काम

वहीं गोलीकांड में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए डॉग स्क्वायड तथा टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई थी। जिसके परिणामस्वरूप एक आरोपित औरहा निवासी हबीबूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तथा कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी।

Madhubani News| रबीना खातून ने 4 को बनाया था नामजद

इसके परिणामस्वरूप सुपारी किलर व मुख्य आरोपित को करियौत गांव से दबोच लिया गया। मृतक मो. अय्यूब की पत्नी रबीना खातून ने चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। और अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Madhubani News| अभिनंदन यादव और नाबालिग अपहरण

गठित टीम में थानाध्यक्ष रौशन कुमार-2 के अलावा पीएसआई आनंद कुमार, अर्जुन पासवान तथा लक्ष्मी पासवान समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे। वहीं लौकही थाना में पुराने मामले के कांड संख्या 68/24 के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अटरी निवासी अभिनंदन यादव के रूप हुई है। जिसने एक गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Panchayat Secretary: दरभंगा में 15वें वित्त आयोग की योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आई। मुखिया के परिजनों को मजदूर दिखाकर ₹92,770 का भुगतान किया गया, जिस पर DM ने तत्कालीन पंचायत#BiharNews,#Darbhanga,#PanchayatScam

बिहार नीट फर्जीवाड़ा: ‘220’ था सॉल्वर गैंग का सीक्रेट कोड, इसी से मिलती थी परीक्षा केंद्र में एंट्री? जानिए

Bihar NEET fraud: बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर गैंग के '220' सीक्रेट कोड का पर्दाफाश किया है। इसी कोड के जरिए फर्जी परीक्षार्थी#BiharNEETFraud,#NEETScam,#EOUInvestigation

Khan Sir पर बढ़ीं मुश्किलें! Patna Police का फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, दोनों अंगरक्षकों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की तैयारी, जानिए

Bihar Police: पटना पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स प्रदीप सिंह और तलेवर सिंह के हथियार लाइसेंसों की जांच में बड़ा खुलासा किया है। उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।#BiharPolice,#KhanSir,#PatnaNews

पटना कॉलेज के HOD पर ‘गंदे काम’ का आरोप: PhD-नौकरी का झांसा देकर करता था…

Patna College HOD: पटना कॉलेज के विभागाध्यक्ष पर एक पूर्व काउंसलर ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे PhD और नौकरी का झांसा देकर कैबिन#PatnaCollege,#PatnaCrime,#BiharNews