spot_img

Darbhanga के बहेड़ी Belstar Micro Finance Company से लूट में 1 अपराधी गिरफ्तार, उगले कई राज, 10 हजार कैश बरामद,

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध बेनीपुर के प्रभारी एसडीपीओ मनीष चंद चौधरी के नेतृत्व में बहेड़ी थाना पुलिस ने बहेड़ी में हुए बेलस्टार माइक्रो फाइनेंस कम्पनी से लूट मामले का खुलासा कर (1 criminal arrested for robbery from Baheri Belstar Micro Finance Company) दिया है।

- Advertisement -

पुलिस ने लूट में शामिल एक अपराधी त्रिपुरारी झा उर्फ बबलू को लूट गए रकम में 10 हजार नगद के साथ लूट की घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद किया है। बतादें की पिछले छह नवम्बर को फाइनेंस कम्पनी में घुसकर अपराधियो ने 2 लाख 47 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

- Advertisement -

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि बहेरी थाना कांड संख्या 367/23 में एक अपराधी को लूट के रूपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

इस दौरान डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि पिछले छह नवंबर को बहेड़ी बाजार स्थित पश्चिमी पुरानी दुर्गा मंदिर स्थित बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के शाखा में घुसकर तीन अपराध कर्मियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 2,47,340 रुपए लूट लिया था और लूट के बाद दरभंगा की ओर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

इस संबंध में बहेड़ी थाना कांड संख्या 367/23 धारा 392 के तहत दर्ज की गई थी। जिसका तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ करने पर अशोक पेपर मिल थाना अंतर्गत पिपरौलिया गांव के त्रिपुरारी झा उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार अपराधी के पास से10000 नगद एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया है। लूट की घटना का उन्होंने स्वीकार करते हुए पूरे घटना के संदर्भ में जानकारी दी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य अपराधियो के नामों का भी खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

घटनाक्रम का पूर्ण जानकारी मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जा रही है एवं सभी अपराधियो की अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बतादें की इससे पूर्व अलीनगर थाना के पकड़ी चौक के व्यवसायी से लूट की घटना एवं मनीगाछी थाना के बाजितपुर के व्यवसायी से बलौर स्टेडियम के समीप बड़ी लूट की घटना का उद्वेदन किया गया।

वहीं, अधिकांश अपराध कर्मियों को जेल के सलाखें के पीछे भेज दिया गया है। घटना के उद्भेदन में बहेरी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार गोस्वामी ने अहम भूमिका अदा की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses