spot_img

Darbhanga में 15 साल की छात्रा लापता! फॉर्म भरने गई थी स्कूल… ‘ ट्रूकॉलर ‘ से पुलिस को मिला कैसा सुराख़ ?

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा। जिले के हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग का एंगल मानकर जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

स्कूल के लिए निकली थी छात्रा, 5 दिन से लापता

18 जुलाई को सुबह 11 बजे छात्रा स्कूल में फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

- Advertisement -

15 मिनट फोन पर बात, ट्रूकॉलर पर मिला संदिग्ध युवक का नाम

छात्रा की मां ने बताया कि लापता होने से पहले उसकी किसी अनजान नंबर से 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। ट्रूकॉलर पर उस नंबर को सर्च करने पर “एमडी अफरोज खान” नाम सामने आया। इसी नंबर से परिजनों को धमकी भी मिली, जिसमें उनके दामाद को जान से मारने की धमकी दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Tilkeshwar Crime News: अंजली हत्याकांड: पति ने की थी पत्नी की हत्या, शव जलाने की कोशिश; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया –

परिजनों ने 20 जुलाई को विशनपुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

Deshaj Highlights:

  • घटना: 18 जुलाई, 11 बजे, स्कूल फॉर्म भरने गई छात्रा लापता

  • संदिग्ध युवक का नाम: एमडी अफरोज खान (ट्रूकॉलर से मिला)

  • धमकी: परिजनों को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी

  • कार्रवाई: विशनपुर थाने में एफआईआर दर्ज, छापेमारी जारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

East Champaran Sadak News: पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार की नई कहानी! करोड़ों की सड़क 60 दिन में टूटी, कौन जिम्मेदार?

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत बनी एक सड़क और पुलिया महज 60 दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेम#EastChamparanNews,#BiharInfrastructure,#RoadDamage

Darbhanga Crime News: दरभंगा में शराबी युवक का खौफ: चेन और 36 हजार लूटे, लोग दहशत में!

दरभंगा के लहेरियासराय में शराबी युवक के आतंक से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से 12 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे। पुलिस से सु#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice

Patna Crime News: पटना में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: ASI गंभीर घायल, 8 SLR कारतूस बरामद, मचा हड़कंप!

पटना में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक ASI गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#PoliceAttack

Bihar NSS News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Darbhanga LNMU समेत बिहार में अब NSS कोर्स से संवरेगा भविष्य, कुलाधिपति की मुहर

बिहार के कुलाधिपति ने सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए नए एनएसएस सिलेबस को मंजूरी दे दी है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होगा।#BiharNSS,#NSSBihar,#UniversityNews