spot_img

Darbhanga के कंसी में रिटायर्ड कर्मी से गृह निर्माण के बदले मांगी 5 लाख रंगदारी, करवा लिए स्टांप पेपर पर दस्तखत, जान मारने की कोशिश, कहा, देखते हैं, कौन बचाता है?

spot_img
- Advertisement -

राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। कंसी में रिटायर्ड कर्मी से मकान की छत ढ़लाई से पहले पांच लाख रंगदारी मांगी गई है। वहीं, मारपीट और लूटपाट कर स्टांप पेपर पर दस्तखत कराने की बात भी सामने आई है। मामला, सिमरी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कंसी गांव के सेवानिवृत्त कर्मी विनोद ठाकुर मकान बनवा रहे हैं। अर्द्धनिर्मित घर की छत की ढ़लाई बाकी है। इस निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। साथ ही, पांच लाख रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर निर्माण स्थल पर आकर हंगामा किया गया है। वहीं, मजदूरों को भगाकर वहां निर्माण कार्य को बाधित कर दिया गया है।

- Advertisement -

इसको लेकर विनोद ठाकुर ने स्थानीय ग्रामीण स्व.श्याम ठाकुर के दोनों पुत्र सूरज ठाकुर व प्रमोद ठाकुर पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

दर्ज एफआईआर में श्री ठाकुर ने कहा है कि टाटा जमशेदपुर से रिटायर्ड होने के बाद सपरिवार अपने गांव कंसी में आकर रहने की सोची। इसके लिए अपने पैतृक पुस्तैनी हिस्से की जमीन पर लिंटर से ऊपर गृह निर्माण किया।

जब छत ढ़लाई के लिए सैटरिंग लगवाना शुरू किया तो दोनों नामजदों ने सैटरिंग करने वाले मजदूरों को भगा दिया। मेरे साथ मारपीट की। बोला कि तुम रंगदारी में पांच लाख रुपए दो तब ढ़लाई कार्य करने देंगे।

इस सबंध में 12 जून को सिमरी थाना व वरीय पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई थी।इसके बाद गृह निर्माण स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों लोगों को समझाया कर आगे मकान बनाने का आग्रह से इनकार करने पर कार्रवाई की बात कही।

पुलिस के वापस लौटने के बाद दोनों गाली-गलौज करने लगे। अचानक घर में घुसकर पत्नी के गले पर चाकू रखकर जान मारने का भय दिखाकर एक हजार के स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

पत्नी के साथ गलत व्यवहार की। गृह निर्माण सामग्री के लिए बक्से में रखे एक लाख नकद प्रमोद ठाकुर ने लूट लिया। सूरज ठाकुर ने जान मारने की नीयत से दोनों हाथ से गले को दबा दिया।

बाद में आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़कर आए तो दोनों नामजद लोगों ने धमकी देकर कहा कि जबतक पांच लाख रुपए रंगदारी नहीं दोगे तुम्हें छत ढ़ालने नहीं देंगे।  गांव में भी रहने नहीं देंगे। देखता हूं कि कौन मुखिया व सरपंच व थाना कैसे छत ढ़लाई करवा देता है।

थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर मामले की तहकीकात सहायक दारोगा रंजीत पासवान को सौंपा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur