spot_img

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| Kusheshwarnath में Planned Murder: घसीटकर ले गया-कट्टा डालकर फंसाया-लाठी-ईंट से पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

शादी की तैयारी में आए युवक की बेरहमी से हत्या! मदन यादव को खींचकर पीटा। 33 साल के मदन यादव को लाठी-ईंट से पीटकर मार डाला! 17 नामजद, गांव में दहशत।@कुशेश्वरस्थान,दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| बिहटा गांव में रंजिश ने ली जान! शादी से ठीक पहले खून से सना घर

शादी से पहले मातम! मदन यादव की हत्या ने उजाड़ दिया पूरा परिवार – दो बेटे, एक बेटी बेसहारा। हत्या या साजिश? मदन यादव के शव पर मिले कट्टा के निशान, परिवार बोला – जानबूझकर फंसाया गया। बिहटा गांव में रंजिश ने ली जान! शादी से ठीक पहले खून से सना घर, गांव में पसरा सन्नाटा@कुशेश्वरस्थान,दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Bullet Points:33 वर्षीय मदन यादव की पीट-पीटकर हत्या

33 वर्षीय मदन यादव की पीट-पीटकर हत्या, DMCCH में हुई मौत। छोटे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया था। पुरानी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा मामला। 17 नामजद व 8-10 अज्ञात लोगों पर FIR। पुलिस ने कार्रवाई तेज की, मृतक मदन यादव के परिजनों के लिखित आवेदन पर 17 नामजद में एक आरोपी राम सकल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 25 से ज्यादा पर केस दर्ज 

कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा),दरभंगा,देशज टाइम्स।। दरभंगा जिले के बहेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को 33 वर्षीय मदन यादव की निर्मम पिटाई के बाद मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई की शादी की तैयारी के लिए गांव आया हुआ था। गंभीर रूप से घायल मदन को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| शादी की तैयारी में आया था, मिली मौत

मदन यादव, गांव के ही लालो यादव का पुत्र था। उनके छोटे भाई सुशील यादव की शादी 7 जुलाई को तय थी। मदन खाद-बीज की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं।

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| घसीटकर ले गए और पीटा, फिर कट्टा डालकर फंसाने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, मदन को गांव से 500 मीटर दूर घसीटकर ले जाया गया और फिर लाठी, ईंट, रॉड से बेरहमी से पीटा गया। उसे पहले सीएचसी, फिर डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ललित यादव ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद देशी कट्टा कमर में डालकर मदन को फंसाने की साजिश की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| पहले भी हुआ था खून-खराबा, रंजिश पुरानी

जनवरी 2025 में गांव में रामाश्रय यादव की हत्या हुई थी। उस केस में मदन के पिता और भाई जेल में हैं। घटना के बाद से ही गांव में तनाव बना हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व से चली आ रही दुश्मनी इस घटना की वजह बताई जा रही है।

Madan Yadav Murder Case Darbhanga| एफआईआर दर्ज, 17 नामजद व 8-10 अज्ञात पर केस

थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुल 25 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की छापेमारी जारी है। एक आरोपी राम सकल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

Bihar Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून को 24 केंद्रों पर होगी। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक और सख्त जांच के इंतजाम#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamFairness

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews