spot_img

Darbhanga के बहेड़ी तिहरा हत्याकांड, पुलिस को क्लू तक पहुंचाएगें यही 4

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहेड़ी में हुए तिहरे हत्याकांड के उद्भेदन के करीब दरभंगा पुलिस पहुंचती जा रही है। बहुत जल्द इस कांड से पर्दा हटेगा। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार की अगुवाई में सिटी एसपी सागर कुमार की कुशल और तेजतर्रार एक्शन और नेतृत्व से इस पूरे मामले का जल्द पटाक्षेप होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 22 जून को बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पहले बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव के रहने वाले नगर निगम के स्टाफ अनिल सिंह, उनके चचेरे भाई मनीष कुमार सिंह और बॉडीगार्ड मुन्ना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

तिहरे हत्याकांड मामले में अनिल सिंह के ड्राइवर कुंदन सिंह और एक अन्य लाइनर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इधर, दरभंगा पुलिस काफी एक्शन में आ गई है। इस कांड से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दरभंगा पुलिस ने दरभंगा न्यायालय से चार आरोपियों के खिलाफ वारंट ले लिया है।

सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि 22 जून को बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले चंदन सिंह, मनोज ठाकुर, परदेसी और अंगद सिंह की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट निर्गत हो गया है। यदि इन लोगों के गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो जल्द ही कुर्की जब्ती के लिए कोर्ट से आदेश ले लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan

चौंकाने वाला खुलासा: ‘वीपी सिंह की गोद में खेला हूं’ – तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह वीपी सिंह की गोद में खेले हैं और उनके परिवार का उनसे गहरा व्य#TejashwiYadav,#VPSingh,#MandalCommission

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert